Home खबरें जाने Womens Day क्यों होता है खास और हर दिन महिला दिवस...

जाने Womens Day क्यों होता है खास और हर दिन महिला दिवस क्यों होता है

0
Happy Women's Day 2024 Celebration

Happy Women’s Day 2024 Celebration: पूरे विश्व में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मान के लिए मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं को समर्पित होता है और महिलाओं के लिए एक वजह से खास भी होता है क्योंकि इस दिन हर व्यक्ति यह प्रतिज्ञा भी लेता है कि महिलाएं हमेशा हमारे लिए आदर सत्कार रहेंगी और हमेशा उनको एक सम्मान के साथ देखा जाएगा।

लेकिन साथ ही साथ मन में यह प्रश्न भी विचलित करता है कि क्या महिलाओं को इस दिन की तरह ही हर दिन सम्मान मिलता है या यू ही मिलता रहेगा भारत सरकार ने भी भारत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा जो दिया है क्या यह सफल हो रहा है या केवल यह एक नारा ही रह चुका है।

महिला दिवस यानी कि 8 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (INTERNATIONAL WOMEN’S DAY 2024) विशेष रुप से महिलाओं को इस दिन सम्मान देने के लिए निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े: Physical Fitness के लिए Morning के इस समय करें ये Top 3 Exercise, होगी Slim Body

इस दिन की तरह ही हमें महिलाओं को हमेशा आदर सम्मान देना चाहिए और उनको हमेशा वही आदर मिलना चाहिए जो पुरुषों को मिलता है कभी भी पुरुष और महिला को अलग-अलग नहीं समझना चाहिए क्योंकि आज हर मुकाम पर महिलाएं भी डटकर सामना करती है. इस दिन महिलाओं को बधाई दी जाती है क्योंकि महिलाएं इस दिन विशेष होती हैं और अंतरराष्ट्रीय वूमेन डे मनाया जाता है, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Womens Day 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है | Why Womens Day Celebrated on 8 March

आपको बता दें कि, बात 1960 की है जब 15000 के आसपास की महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में एक रैली निकाली थी उनकी मांग थी कि काम के हिसाब से पैसा दिया जाए, मतदान का अधिकार दिया जाए और नौकरी के घंटे कम किया जाए. उसके बाद यानी कि अगले साल ही वहां की सरकार के द्वारा इस दिन को महिला दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया और सन 1911 में 4 देशों ने यानी कि ऑस्ट्रिया,डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में राष्ट्रीय दिवस मनाया. इस दिन को सरकारी मान्यता यानी कि अंतरराष्ट्रीय लेवल पर मान्यता तब मिली जब संयुक्त राष्ट्र संघ(UNO) ने 1975 में वूमेंस डे को ऑफीशियली मान्यता दी।

उस समय इनको एक थीम के साथ मनाया जाने लगा जिसकी थीम थी सेलिब्रेटिंग इन द पास्ट प्लानिंग फॉर द फ्यूचर . इस प्रकार 1975 से लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा जो एक थीम के साथ शुरु हुआ .यदि हम 2022 की बात करें तो 2022 की थीम है Gender Equality For A Sustainable Tomorrow यदि हम इसको हिंदी में समझने की कोशिश करें तो इसका बहुत ही साधारण भाषा में अर्थ होगा कि एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता है WOMEN’S DAY का मुख्य उद्देश्य यही है कि महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिए जाएं।

कई देशों में महिलाओं को सम्मान देने के लिए इस दिन की छुट्टी होती है और यहां तक कि अमेरिका में तो पूरा मार्च का महीना महिलाओं के लिए समर्पित होता है. INTERNATIONAL WOMEN’S DAY महिलाओं के अंदर सकारात्मक भावना पैदा करने के लिए भी बनाया जाता है क्योंकि आज के समय में कोई भी क्षेत्र महिलाओं से अछूता नहीं है।

उन्होंने हर चुनौती को डटकर सामना करके उसमें अपनी भागीदारी हासिल की है चाहे फिर वह सामाजिक, आर्थिक या राजनीतिक क्षेत्र ही क्यों ना हो।

भारत का नाम रोशन करने वाली कुछ महान महिलाएं

यदि हम भारत की ऐसी महिलाओं की बात करें जिन्होंने मुकाम हासिल किया तो उनमें नाम प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने 2000 मिस वर्ल्ड(Miss world 2020) का खिताब जीता था और दुनिया में अपनी प्रसिद्धि का जलवा बिखेरा था। अब जैसे ही प्रियंका Hollywood में कदम रखा वहां पर भी उन्होंने चारों तरफ सफलता हासिल की थी। भारत सरकार द्वारा इनको कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।

सुष्मिता सेन जो भारत देश की पहली मिस यूनिवर्स हैं उन्होंने भी अपने जीवन में बहुत ही कठिनाइयों का सामना किया जिसके बाद वह इस मुकाम पर पहुंची और भारतीय बेटियों के लिए एक मिसाल कायम की है।

अवनी चतुर्वेदी जो भारतीय महिला पहली पायलट है जो मिग-21 को उड़ाती है यह भी भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक है।

Marry kom ने तो 5 बार विश्व बॉक्सिंग चैंपियन(World Boxing Champion) में जीत हासिल की है और उन्होंने एशियाई खेलों(Asian Games) में जो Gold Medal जीता है उनमें वह पहली भारतीय महिला है।

लक्ष्मी अग्रवाल जो एक छांव फाउंडेशन की संस्थापक भी है जिसमें वह Acid Attack हुए लोगों की मदद करती है और वह हमेशा महिलाओं को एक ही संदेश देती है कि वह हर कठिन से कठिन परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें ताकि आपके आगे आने वाली परिस्थिति भी झुक जाए. महिला दिवस के दिन ही आखिर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हैं।

महिला दिवस तो हर दिन मनाया जा सकता है क्योंकि वह महिलाएं ही होती हैं जो हमें जन्म देती है, मौत से बचाती हैं और एक अनपढ़ आदमी को शिक्षित करती हैं और महिला कभी एक बहन का रूप अदा करती है, किसी ने सच ही कहा है कि यदि आपको किसी देश की स्थिति देखनी है तो आप वहां की स्त्रियों की स्थिति को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं क्योंकि हर देश की तरक्की में स्त्री का हाथ अवश्य होता है इसलिए महिला को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए।

आज के दिन गूगल(Google) ने भी महिलाओं को सम्मान देने के लिए विशेष रुप से डूडल बनाया है जिससे पूरी दुनिया महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखें क्योंकि आज महिलाएं डॉक्टर भी हैं. जहां एक तरफ वह घर को संभालती है तो वही अपने बच्चों को भी संभालती है और जॉब भी करती हैं. महिलाओं के अंदर कूट-कूट कर त्याग और ममता भरी होती है. महिलाएं असली मायने में एक देवी का रूप होती हैं। जिस प्रकार आज के दिन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मान दिया जाता है उसी प्रकार महिलाओं को हर दिन हर समय सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए और सम्मान देना चाहिए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version