Home पॉलिटिक्स Bharat Jodo Nyay Yatra Route Map 2024|यहां देखे भारत जोड़ो यात्रा का...

Bharat Jodo Nyay Yatra Route Map 2024|यहां देखे भारत जोड़ो यात्रा का रोड मैप

0

Bharat Jodo Nyay Yatra Route Map 2024 : राहुल गांधी ने पीछले साल Bharat Jodo Yatra शुरू की थी जो कई राज्यों से होकर गुजरी थी। लोगों ने इस यात्रा में काफी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह था।

यह यात्रा कन्याकुमारी से होकर देश के अन्य राज्यों से होती हुई जम्मू कश्मीर में समाप्त हुई थी। बता दें कि इस यात्रा को रोकने के लिए सरकार द्वारा काफी पेच भा अड़ाए गए, कहीं अफवाह फैलाई गई की कोरोना फैल गया है। लेकिन यात्रा ऐसे ही चलती रही।

Also read : Election 2024 Modi Vs Kharge Guarantee| यदि INDIA का चेहरा खरगे बने तो मोदी की जमीन होगी धराशायी…

राहुल गांधी का कर्नाटक में स्पीच बहुत वायरल हुआ था जिसमें वह बारिश के दौरान भाषण दे रहे थे। हालांकि उनका यह भाषण का असर देखने को भी मिला। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत जोड़ना था। जैसे -जैसे यह यात्रा आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे लोगों का कारवा जुड़ता गया।

Bharat Jodo Nyay Yatra Route Map से जुड़ी जानकारी

इस साल की शुरुआत में Rahul Gandhi फिर एक बार भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं यह पूर्व से पश्चिम में चलेगी अर्थात् मणिपुर से शुरू होगी और मुम्बई में समाप्त होगी। लेकिन क्या आपकों पता है कि इस यात्रा में कुछ बदलाव किए गए है।

पहला इसका नाम अबकी बार भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि Bharat Jodo Nyay Yatra होगा। Bharat Jodo Nyay Yatra का Route Map कांग्रेस ने तैयार कर दिया है। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

इस यात्रा को हरी झंडी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखाएंगे। सबसे जरूरी बात यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगा। अब देखना होगा कि क्या यह यात्रा कांग्रेस की लोकसभा में नैया पार करेंगी या नहीं। इसका जवाब तो भविष्य की गर्भ में ही कैद है।

Bharat Jodo Nyay Yatra Theme

हर यात्रा की कोई ना कोई थीम होती है। उसी प्रकार इस यात्रा की भी थीम है। आपको बता दें कि लोगों को यह तो पता है कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है तो वहीं इस यात्रा की थीम का किसी को ही पता होगा। आप घबराइए मत यहां हम आपको बताने जा रहे है कि इकी थीम Political Movement, social movement है।

इस यात्रा के जरिए मुख्य रूप से देश में जो आर्थिक और सामाजिक विषमयता पैदा हो रही है उसी का विरोध करने के लिए की जा रही है। इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी चला रही है। इस यात्रा में राजनैतिक लोग, सीटिजन, सामाजिक संगठन और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले लोग इस यात्रा में शामिल होगे। इस यात्रा का प्लान पहेले ही तैयार कर लिया गया था लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा 27 दिसंबर 2023 को कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने की थी।

Bharat Jodo Nyay Yatra इन राज्यों से होकर गुजरेगी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस बार 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यदि दूरी को समझने की बात करे तो यह याभा तकरीबन 6200 किमी की दूरी तय करेंगी। Manipur, Nagaland, Assam, Meghalaya, West Bengal, Bihar, Jharkhand, Odisha, Chhattisgarh, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Rajasthan, Gujarat, Maharashtra ये वो राज्य है जहां से भारत जोड़ों यात्रा होकर गुजरेगी। इस यात्रा में हर वो शख्स भाग लेगा जो कांग्रेस का वर्कर है।

उम्मीद जताई जा रही है कि यह यात्रा लोकसभा के चुनावों से पहले ही समाप्त हो जाए। 2024 मई में इस बार लोकसभा के चुनाव भी होने है एवं इंडिया गठबंधन का दौर भी चलेगा। आपको बता दे कि जब कांग्रेस ने पीछले साल भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी तो इसका कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा हुआ था हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी बनी थी। इसी को देखते हुए अब दोबारा फिर कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है।

देश की आजादी से पहले भी कांग्रेस पार्टी ने अनेक यात्राएं निकाली जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित थी। उनमें लोगों ने काफी बढ़चढ़कर भाग लिया। उस समय यात्रा का उद्देश्य भारत देश को आजादी दिलाना था। यात्रा देश के लिए निकाली जाती थी। लेकिन, इस दौर में पदयात्राएं केवल राजनैतिक स्वार्थ से ओत-प्रोत होती है। उनका मुख्य लक्ष्य केवल सत्ता की गद्दी हासिल करना होता है। सत्ता मिलते ही वो आम जनता को भूल जाते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version