Home खेलकूद Cristiano Ronaldo Birthday 39th | फुटबाल के दिग्गज प्लेयर रोनाल्डो का आज...

Cristiano Ronaldo Birthday 39th | फुटबाल के दिग्गज प्लेयर रोनाल्डो का आज जन्मदिन, जाने उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से

0
Ronaldo

Cristiano Ronaldo Birthday 39th : फुटबाल के दिग्गज प्लेयर रोनालडो मूलरूप से पुर्तगाल के खिलाड़ी है लेकिन इस समय वो सउदी प्री लीग के क्लब अल नसर के कप्तान है। आज यानी 5 फरवरी को रोनाल्डो अपना 39वां जन्मदिन है।

हर कोई व्यक्ति इनके नाम से वाकिफ है। लेकिन आज हम यहां उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक जानकारियां बताने जा रहे हैं जो आपको नहीं पता होगी लेकिन वह सब जानकारी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। ऐसी जानकारियां आपको कहीं इंटरनेट पर भी सर्च करके नहीं मिलेगी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबाल के एक सबसे अमीर खिलाड़ी है। जहां उनका फुटबाल के खेल में नाम चलता है वहीं इनकी जिंदगी भी काफी रोचक है।

Also read : IPL 2024 Shubman Gill Captain| इस बार शुभमन गिल बने इस Team के कप्तान, लेकिन एक मुश्किल…

खिलाड़ी के शौक काफी महंगे है। रोनाल्डो आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। उनके पास एक से बढ़कर एक कारें है जिनमें फरारी,बुगाटी रोल्स रॉयल्यस जैसी तमाम महंगी कारें है उनकी संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज के इस समय में जानकारी मुताबिक रोनाल्डो के पास दो रॉयल्स,चार फेरारी, 3 बुगाटी कारें है। बता दें कि एक रॉयल्स कार की कीमत बाजार में तकरीबन 7 करोड़ रुपए है एवं फेरारी की कीमत 5 करोड़ है और बुगाटी की कीमत 20 करोड़ रुपए है।

Cristiano Ronaldo सोशल मीडिया पर रहते है एक्टीव

रोनाल्डो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टीव रहते है। दुनिया भर में उनकी Fan Following काफी है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो की 2022 में नेटवर्थ 849 मिलियन थी जो लगातार बढ़ रही है। साल 2024 के अनुसार 173 मिलयन यूरो है।

अपने अब तक के करियर में वे 800 के करीब गोल कर चुके है। सउदी प्री लीग की तरफ से वो 18 मैच खेल चुके है जिनमें 20 गोल, 9 असिस्ट और एक येलो कार्ड प्राप्त किया है। आज के इस समय में रोनाल्डो फुटबाल के खेल में एक जाना-माना चेहरा बन गया है। जिस भी टीम में रोनाल्डो खेलते हैं उसका लगभग जितना माना जाता है। पहले वह अपने देश की टीम में खेलते थे लेकिन अब सउदी की टीम के कप्तान है उनकी तरफ से ही मैदान में उतरते है।

Ronaldo की फीटनेस का ऐसा राज जिसे हर खिलाड़ी करता है Follow

रोनाल्डो फुटबाल के एक दमदार और सबके चेहते खिलाड़ी है वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं तभी आज फुटबाल लीग के दौरान उनका नाम हर किसी की जुबान पर होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Ronaldo Exercise And Workout Routine का आखिर ऐसा क्या राज है जिसे हर खिलाड़ी फॉलो करता है।

अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लि वे प्रतिदिन एक्सरसाइज करते हैं। 6 से 8 घंटे की नींद लेते है। 6 बार हल्का खाना खाते हैं। रोनाल्डों अपनी एक्सरसाइज में जंप, स्क्वैट्स, क्विक लेग वर्कआउट और वेट लिफ्टिंग भी करते हैं। इसके अलावा साइकिल चलाना और तैराकी भी शामिल है।

अब हम उनकी डाइट पर भी थोड़ा ध्यान देते है। रोनाल्डो अपनी डाइट (Ronaldo Diet Plan) में अंडा, साबुत अनाज, फल, चिकन,मछली, हरी सब्जियां,सालाद और तरबूज जैसी चीजों का इस्तेमाल करते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version