Tuesday, February 10, 2026

Latest Posts

6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसे किराए के मकान की छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Also read : बम धमकी अहमदाबाद: तीन स्कूलों को ईमेल से मिली धमकी, पुलिस अलर्ट पर

बच्ची का शव उसके घर के पीछे मिला। पिता ने शव देखकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बलात्कार का शक जताया। पुलिस ने तत्काल कई टीमें गठित कर संदिग्धों का पता लगाया। आरोपी उसी इमारत में रहते थे।

सिकंदराबाद इलाके में मुठभेड़ के दौरान बलरामपुर के राजू और लखीमपुर खीरी के वीरू कश्यप को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। आरोपियों का अस्पताल में  इलाज चल रहा है। पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.