Miss India Femina 2023: मिस इंडिया 2023 का 59वां समारोह बीते दिन मुंबई में किया गया जिसमें राजस्थान की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको याद होगा कि नंदिनी गुप्ता इससे पहले फेमिना मिस इंडिया राजस्थान की भी विनर बनी थी। दोस्तों आपको बता दें कि इस मौके पर दिल्ली की श्रेया पूजा पहली रनर-अप रही जबकि मणिपुर की थौनाओजमस्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रही, जो कि अपने आप में कहीं ना कहीं बहुत बड़ी बात है।
नंदिनी गुप्ता हुई अचानक सोशल मीडिया पर वायरल | Miss India Nandini Gupta Viral Social Media
जैसे ही राजस्थान की नंदिनी गुप्ता का नाम Femina Miss India के लिए घोषित हुआ और मिस इंडिया के अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर नंदिनी गुप्ता की जीत की तस्वीर साझा की एवं साथ में तस्वीर के कैप्शन में लिखा “दुनिया- यह यहां है ! “ तो लोग उनके नाम से उनको सोशल मीडिया पर सर्चकरने लगे। अब नंदिनी गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अब नंदिनी का मुख्य टारगेट संयुक्त अरब अमीरात होने वाला ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करना हैं और खिताब हासिल करना है।
मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता कौन है। Who is Miss India Nandini Gupta
राजस्थान के कोटा में जन्मी 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नंदिनी गुप्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री की हुई है। नंदिनी गुप्ता अपने इस दौर में रतन टाटा और प्रियंका चोपड़ा इन दो शख्सियत से सबसे अधिक प्रभावित हुई है।
Femina Miss India को चार चांद लगाए इन सितारों ने
साथियों हर लड़की के लिए Femina Miss India में जाने का सपना होता है और खास बात खिताब हासिल करना उससे भी बड़ा। यह इवेंट मुंबई में हुआ जिसमें देश के हर कोने से लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में अनन्या पांडे,कार्तिक आर्यन,नेहा धूपिया,मनीष पॉल,आदि कईसेलिब्रिटिज शामिल हुई जिसने इस प्रोग्राम को बेहद खास बना दिया।