Latest Posts

राम नवमी महोत्सव को लेकर चंडीगढ़ तैयार, 8 दिन तक चलेगी श्री राम कथा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आगामी 26 मार्च 2026 को राम भक्तों के लिए एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। सेक्टर-47 स्थित श्री राम मंदिर सभा द्वारा राम नवमी महोत्सव के अवसर पर श्री राम चरित मानस कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री शिवबल बहुगुणा अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है और यह 26 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही 26 मार्च को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हवन यज्ञ, पूजा-अर्चना और भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।

Read More: ‘वेदों की ओर लौटो’ के संदेश के साथ गूंजा DAV स्कूल, छात्रों को दिए संस्कारों के सूत्र

कार्यक्रम के तहत 23 और 24 मार्च को सुबह 4:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जबकि 26 मार्च को सुबह 9 बजे से हवन और 10 बजे से श्री राम कथा, पूजन एवं आरती का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर में प्रसाद वितरण और भंडारा भी आयोजित किया जाएगा, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

आयोजन समिति के अनुसार, यह महोत्सव राम भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Read More: चांदी की कीमत में भारी गिरावट, सोना भी टूटा: क्या वैश्विक संकट का संकेत दे रहा बाजार

श्री राम मंदिर सभा, सेक्टर-47, चंडीगढ़ में होने वाला यह आयोजन शहर में धार्मिक माहौल को और भी प्रगाढ़ बना रहा है।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.