UP Police Paper Leak 2024| कुछ समय पहले यूपी पुलिस ने तकरीबन 60000 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकाली थी। जिसको लेकर पूरी यूपी राज्य में 75 राज्यों मेे 2385 परीक्षा केंद्र बनाए हुए थे। करीब 48 लाख के आस-पास बच्चों ने इस परीक्षा को दिया है। परीक्षा 17 से लेकर 18 फरवरी तक दो दिन दो पालियों में हुई।
Also read
इस परीक्षा को लेकर 15 फरवरी से 18 फरवरी यानी रविवार शाम 6 बजे तक 244 मुन्नाभाई गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ट्वीटर पर UP Police Reexam और UP Police स्क्रीनशॉट के साथ ट्रेंड हो रहा है। साथ ही राज्य के सीएम योगी को भी टैग किया जा रहा है। पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच कर रही है। इन दो दिन एग्जाम देने वाले बच्चों की वजह से शहर में काफी जाम की स्थिति देखी गई।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने UP Police Paper Leak पर उठाए सवाल
जहां यूपी पुलिस भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अब इसको लेकर विपक्षी राजनीतिक दल भी आगे आ गए है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार बेरोजगार युवाओं के सब्र का इम्तिहान ले रही है। जिस बात की क्यास लगाई जा रही थी आखिर वही हुआ।
उप्र पुलिस की परीक्षा लीक होने की ख़बर के बीच सरकार ये दावा कर रही है कि सब कुछ ठीक से हुआ है। अगर ऐसा है तो सरकार वादा करे कि जितने भी लोगों के 100% नंबर आएंगे, सभी को नौकरी के लिए पात्र माना जाएगा फिर वो 1 लाख हों या 10 लाख।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 19, 2024
क्योंकि एक अभ्यर्थी से एक परिवार के लगभग 5 लोग… pic.twitter.com/yDK7doD8oI
Uppolice Board ने सीरे से किया खारिज
जहां एक तरफ सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों में UP Police Paper Leak की खबर हवा की तरह फैली हुई है। वही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ( Uttar Pradesh Police Recruitment & Promition Board ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर इस प्रकार के दावों को सीरे से खारिज किया है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है।बोर्ड एवं @Uppolice इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) February 18, 2024
परीक्षा सुरक्षित एवं सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने कहा है कि यह कुछ शरारती तत्वों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
60000 से ज्यादा पदों पर हुई भर्ती, बच्चों ने सराहा राज्य की कानून व्यवस्था
राज्य में यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन निकला था जिसको लेकर दो दिन एग्जाम हुआ। भर्ती को लेकर शरारती तत्वों द्वारा काफी भ्रम फैलाया गया। इस एग्जाम में तकरीबन 45 लाख से ज्यादा बच्चों ने एग्जाम दिया।
#UPPolicebharti में सम्मिलित होने के लिए नई दिल्ली से आई परीक्षार्थी द्वारा उक्त परीक्षा हेतु की गई व्यवस्थाओं के लिए #UPPolice की प्रशंसा करते हुए रास्ते में भयमुक्त माहौल के दृष्टिगत #UPCM @myogiadityanath जी एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की गई। pic.twitter.com/P8FbXWYJ2a
— UP POLICE (@Uppolice) February 18, 2024
भर्ती को लेकर यूपी पुलिस ने 15 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक 244 लोग गिरफ्तार किए जिनसे अभी फिलहाल पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भर्ती बोर्ड ने ने पेपर लीक की खबरों का खंडन किया। इस एग्जाम को देने दूर-दूर से बच्चे आए हुए थे। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को काफी सराहा।
Sunny Leone का भी Up Police Constable Admit Card वायरल हुआ था
एग्जाम से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए गए थे कि इसी बीच अभिनेत्री सनी लियोनी का प्रवेश पत्र वायरल हो गया। जिस पर सनी लियोनी की दो फोटो भी लगी हुई थी। जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी तब जाकर हरकत में आया। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से बताया गया कि यह किसी की शरारत है। यह एडमिट कार्ड पूरी तरह से फर्जी है। शिकायत के बाद भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड की खोज कर फोटो सेक्शन को ब्लैंक अपलोड कर दिया। हालांकि विभाग अभी मामले की जांच कर रहा है कि आखिर यह गलती कैसे हुई।