Home खबरें UPSC CSE 2025 की मार्कशीट जारी, टॉपर ने हासिल किए 1071 अंक

UPSC CSE 2025 की मार्कशीट जारी, टॉपर ने हासिल किए 1071 अंक

0
7
UPSC CSE 2025 की मार्कशीट जारी, टॉपर ने हासिल किए 1071 अंक

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के चयनित उम्मीदवारों की मार्कशीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा

देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित कई अन्य केंद्रीय सेवाओं में भर्ती की जाती है।

Read More: Students के लिए 2026 में ChatGPT से Online Earning के 7 तरीके

टॉपर को मिले 1071 अंक

जारी मार्कशीट के अनुसार इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें कुल 1071 अंक राप्त हुए हैं। इनमें लिखित परीक्षा में 867 अंक और इंटरव्यू में 204 अंक शामिल हैं।

वहीं दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं, जिन्होंने कुल 1067 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर आकांक्ष धुल रहीं, जिन्हें कुल 1057 अंक प्राप्त हुए।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1750 अंक निर्धारित होते हैं, जबकि इंटरव्यू के लिए 275 अंक होते हैं। इस तरह कुल 2025 अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।

कैसे देखें अपनी मार्कशीट

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट के होमपेज पर जाकर What’s New सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा। वहां Civil Services Examination 2025 Marks लिंक के जरिए पूरी सूची पीडीएफ फाइल में उपलब्ध है।

पीडीएफ फाइल खुलने के बाद उम्मीदवार अपने नाम या रोल नंबर के जरिए मार्कशीट में अपना स्कोर आसानी से खोज सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस फाइल को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित भी रख सकते हैं।

979 पदों पर होगी भर्ती

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के जरिए विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें IAS, IPS, IFS समेत कई ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ सेवाएं शामिल हैं।

इससे पहले आयोग ने 6 मार्च को परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए हैं।

देशभर के लाखों अभ्यर्थी देते हैं परीक्षा

हर साल देशभर से लाखों छात्र UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है रंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू। इन तीनों चरणों को पार करने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन होता है।

UPSC द्वारा जारी मार्कशीट से अभ्यर्थियों को अपनी प्रदर्शन का विस्तृत विवरण मिलता है, जिससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि उन्होंने मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में कितना स्कोर किया।

Read More: NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन इस हफ्ते होगा बंद, जानिए अंतिम तिथि, आवेदन प्रक्रिया, फीस और जरूरी निर्देश

30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी मार्कशीट

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। आमतौर पर उम्मीदवार लगभग 30 दिनों तक इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्कशीट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों के साथ-साथ अन्य अभ्यर्थी भी अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं, जिससे उन्हें भविष्य की तैयारी में मदद मिलती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here