Tuesday, February 10, 2026

Latest Posts

USA में लापता Indian Woman का Murder, आरोपी भारत भागा

नई दिल्ली।

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में न्यू ईयर ईव से लापता एक भारतीय महिला का शव उसके पूर्व प्रेमी के अपार्टमेंट से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान पाए गए हैं। मृतका की पहचान 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला के रूप में हुई है, जो कोलंबिया स्थित एक हेल्थ कंपनी में डेटा और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। मामले में उनका पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा मुख्य आरोपी है, जिसके खिलाफ पहली और दूसरी डिग्री की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 2 जनवरी को अर्जुन शर्मा ने ही निकिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि उसी दिन वह भारत भाग गया। बाद में पुलिस ने कोलंबिया में स्थित अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट में निकिता का शव बरामद किया। जांचकर्ताओं का मानना है कि 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे के बाद निकिता की हत्या की गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।
अमेरिकी पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह मृतका के परिवार के संपर्क में है और हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही है। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में है। भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि मौजूद है, जिसके तहत गंभीर आपराधिक मामलों में सहयोग संभव है, हालांकि इस प्रक्रिया में अदालतों की समीक्षा और कूटनीतिक समन्वय के कारण कई महीने लग सकते हैं।

Also read: बरेली में किशोर का अपहरण, निर्वस्त्र कर पिटाई की, वीडियो बनाकर किया अपमानित

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

सर्दियों में लहसुन चाय से इम्यूनिटी बूस्ट करें RTI Kaise Kaam Karta Hai: System Ke Andar Ka Process BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू जानिए sugar free खाना खाने के क्या लाभ है NOC क्या prove करता है