Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Plain Crash: आज सुबह प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम सहित 5 लोगों का निधन हो गया है। इसकी पुष्टि पुणे जिला प्रशासन ने की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। अजीत पवार के साथ उनके पीए, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ था।
तय कार्यक्रम के अनुसार आज ajit power महाराष्ट्र में होने वाले पंचायती चुनाव के लिए बारामती में चार चुनावी सभाओं में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनके परिवार को ajit pawar death की जानकारी मिली तुरंत मुंबई आवास के लिए निकल पड़ा।
पीएम और गृहमंत्री ने हादसे की ली जानकारी
आज महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी दुखभरी खबर है। प्लेन क्रेश NCP Leader Ajit pawar का इस प्रकार चले जाना बड़ी दुखदायी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस से हादसे के बारे में जानकारी ली और संवेदनाएं व्यक्त की।
DGCA ने अजीत पवार के प्लेन की जानकारी साझा की
आज डिप्टी सीएम का प्लेन जो क्रेश हुआ है। उसकी डीजीसीए ने आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की है। इस विमान के ऑपरेटर vsr थे। लोकेशन बारामती एयरपोर्ट महाराष्ट्र की है। क्रू समेत पांच यात्री सवार थे। जानकारी अनुसार इस विमान को 2 क्रू मैंबर ऑपरेट कर रहे थे।

अजीत पवार के परिवार में कौन-कौन है
अजीत पवार महाराष्ट्र की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के चीफ थे। अजीत पवार की अगर परिवरा की बात करें तो उनके पीछे अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार, जय पवार, चाचा शरद पवार और चचेरी बहन सुप्रिया सुले ही रह गई है।
- सुनेत्रा पवार- जो अजीत पवार की पत्नी है,वह 2024 में राज्यसभा की सदस्य बनीं।
- पार्थ पवार- अजीत पवार का बेटा जिन्होंने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
- जय पवार- अजीत पवार का दूसरा बेटा जिनकी राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं है।
- शरद पवार- अजीत पवार के चाचा है और एनसीपी के संस्थापक भी है।
- सुप्रिया सुले- अजीत पवार की चचेरी बहन है जो बारामती से सांसद है।
अजीत पवार का राजनीतिक सफर रहा काफी खास
अजीत पवार ने 1982 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी जब वह सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड के लिए चुने गए थे। इसके साथ ही 1991 में अजीत पवार पुणे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए।
इसी साल बारामती क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी चुने गए पहली बार। इसके बाद उन्होंने यह सीट हमेशा के लिए अपने चाचा शरद पवार के लिए छोड़ दी। उनके राजनीतिक करियर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बारामती विधानसभा क्षेत्र से वह सात बार विधायक चुने गए।
2019 में एनसीपी में फूट पड़ी तो वह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और डिप्टी सीएम बन गए। यहां तक की फरवरी 2024 में चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह भी अजीत पवार के हवाले कर दिया।

13 साल में पांच बार डिप्टी सीएम रहे अजीत पवार लेकिन सीएम कभी नहीं बन सके
अजीत पवार का राजनीतिक करियर काफी रोचक रहा। वह अपने करियर में 13 साल में पांच बार डिप्टी सीएम बन चुके हैं। डिप्टी सीएम बनने का उनका यह सिलसिला 2010 से शुरू होता है और 2015 तक चलता ही रहा। अब जानिए कब से कब तक डिप्टी सीएम रहे अजीत पवार…
| 10 नवंबर 2010 से 25 सितंबर 2012 | सीएम पृथ्वीराज चव्हाण |
| 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 | सीएम देवेंद्र फडणवीस |
| 25 अक्टूबर 2012 से 26 सितंबर 2014 | सीएम पृथ्वीराज चौहान |
| 30 सितंबर 2019 से 29 जून 2022 | सीएम उद्धव ठाकरे |
| 2 जुलाई 2023 से अब तक | सीएम देवेंद्र फडणवीस |
राजनीतिक नेताओं ने अजीत पवार को दी श्रद्धांजलि

जानें लियरजेट 45 प्लेन के बारे में जिसमें थे अजीत पवार सवार
लियरजेट 45 प्लेन को VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ऑपरेट करती है। यह प्लेन 860-870 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है। छह से 8 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। आरामदायक सीटें हैं। शांत और प्राइवेट कैबिन है। किसी भी छोटे एयरपोर्ट से उड़ान भर सकता है। छोटे शहरों में सफर के लिए बेहतर है। दो पावरफुल इंजन से लेस है। तेज टेकऑफ के साथ बेहतर कंट्रोल और बैलेंस में माहिर है। यह अक्सर बिजनेस ट्रैवल, वीआईपी मूवमेंट और मेडिकल इमरजेंसी के लिए ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है।

अजीत पवार के साथ हादसे में मारे गए लोगों की सूची
अजीत पवार का विमान आज सवेरे ही क्रैश हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने आज सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए है। इस हादसे में जो 5 लोगों की मौत हुई उनमें अजीत पवार उपमुख्यमंत्री, एचसी विदिप जाधव, अजीत के निजी सुरक्षा अधिकारी, कैप्टन सुमित कपूर-पायलट, कैप्टन शांभवी पाठक-पायलट और पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट है। बता दें कि पिंकी माली जौनपुर जिले के केराकत तहसील की निवासी थी । करीब 6 साल से फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही थी।
Also Read: बैंक स्ट्राइक 2026: जानें पूरा मामला देशभर के बैंक कर्मियों की हड़ताल

