| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Uncategorized

छत की टंकी में छिपाई थी 650 लीटर लाहन, नाै दिन में दूसरी बार कार्रवाई

कैथल। डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर करीब 650 लीटर लाहन बरामद की। इसी मकान से नौ दिन के भीतर दूसरी...

ads1 - 303*387
छत की टंकी में छिपाई थी 650 लीटर लाहन, नाै दिन में दूसरी बार कार्रवाई

कैथल। डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर करीब 650 लीटर लाहन बरामद की। इसी मकान से नौ दिन के भीतर दूसरी बार लाहन बरामद हुई है। इससे पहले पुलिस ने इसी घर के फर्श के नीचे दबाई गई टंकी से करीब 500 लीटर लाहन और पांच बोतल हथकड़ी शराब बरामद की थी।


आरोपी सुखविंद्र उर्फ निक्का ने घर की छत पर रखी एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी में लाहन छिपा रखी थी। टंकी का ढक्कन बंद किया हुआ था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। पुलिस ने मौके पर ही नाली लगाकर लाहन खाली कराई और आरोपी को काबू कर लिया।


फर्श के नीचे छिपा रखी थी 500 लीटर लाहन : 13 सितंबर को भी इसी मकान में सर्चिंग अभियान चलाया गया था। उस समय घर के फर्श के नीचे दबाई गई टंकी से 500 लीटर लाहन बरामद हुई थी। इसके अलावा प्लास्टिक की केनी से पांच बोतल हथकड़ी शराब भी मिली थी। अब दोबारा इसी मकान से लाहन मिलने के बाद पुलिस आरोपी की गतिविधियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें