कैथल। मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चीका प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार तथा सीआईए-1, सीआई चीका तथा थाना गुहला की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी गांव बदसूई निवासी हरदीप, चीका निवासी कुलदीप तथा डेरा भाग सिंह चीका निवासी बलजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।एसएचओ थाना चीका एसआई प्रवीण कुमार में बताया की गांव पीडल निवासी अमित कुमार की शिकायत अनुसार उसके रिश्तेदार दीदार सिंह ने मीशो से एक पार्सल मंगवाया था, जो गलत आ गया।पार्सल की वापसी को लेकर 1 अगस्त 2026 को चीका की जगदीश मार्केट में उसकी डिलीवरी कर्मी कुलदीप निवासी संजय बस्ती, चीका के साथ कहासुनी हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया। उसी दिन सुबह करीब 10 बजे अमित कुमार अपने मित्र सचिन कुमार के साथ कैथल-चीका रोड स्थित टीवीएस एजेंसी के पास मौजूद था। इसी दौरान कुलदीप अपने साथ हरदीप निवासी बदसूई, दीपक निवासी संजय बस्ती, बलजीत निवासी डेरा भागसिंह तथा 5-6 अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि कुलदीप ने सरिया तथा अन्य आरोपियों ने डंडों से शिकायतकर्ता व उसके साथी पर हमला कर दिया।
हमले में अमित कुमार के नाक, जांघ व दाहिनी बाजू सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगीं, जबकि उसके साथी सचिन कुमार को भी मारपीट कर घायल किया गया। शिकायत अनुसार मारपीट के दौरान कुलदीप उसके हाथ से एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर ले गया तथा जाते समय सभी आरोपियों ने खुद को बदमाश बताते हुए दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई। आरोपी हरदीप पर पहले भी लड़ाई झगड़ा, कातिलाना हमला के 3 मामले दर्ज है तथा आरोपी बलजीत पर नशा तस्करी सहित 2 मामले दर्ज है। व्यापक पूछताछ के लिए सभी आरोपियों का 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

Leave a Reply