| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

Jat College Kaithal : गांव छौत में लगा NSS शिविर; 50 बच्चों ने लिया भाग,डॉ गुरप्रीत सिंह ने बच्चों को सिखाएं स्वस्थ रहने के गुर

कैथल,(अजय कुमार): कैथल के गांव छौत में पिछले दो दिनों से जाट कॉलेज कैथल (Jat College Kaithal) के बच्चों का NSS का सात दिवसीय शिविर लगा हुआ है। आज एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">Jat College Kaithal :</span> गांव छौत में लगा NSS शिविर; 50 बच्चों ने लिया भाग,डॉ गुरप्रीत सिंह ने बच्चों को सिखाएं स्वस्थ रहने के गुर

कैथल,(अजय कुमार): कैथल के गांव छौत में पिछले दो दिनों से जाट कॉलेज कैथल (Jat College Kaithal) के बच्चों का NSS का सात दिवसीय शिविर लगा हुआ है। आज एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन डॉ गुरप्रीत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनाल से शिरकत की और बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल के गुर सिखाए ।

jat-college-kaithal-nss

Jat College Kaithal के 50 बच्चों ने लिया भाग 

जानकारी देते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रेणुका ने बताया कि जाट कॉलेज कैथल द्वारा गांव छौत में सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है जिसमे कॉलेज से 50 एनएसएस स्वयं सेवकों को भाग लेने का मौका मिला हैं। शिविर के तीसरे दिन आज डॉ गुरप्रीत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनाल से आए और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के अनेक तरीके भी बताए। साथ ही उन्होंने जो वर्तमान में वायरस और बीमारी फैल रही है उसके बारे में बच्चों को अवगत भी कराया। 

jat-college-kaithal-nss-camp

गांव में नारे लगाकर लोगों को किया जागरूक  

इसके बाद शिविर के सायं कालीन सत्र में एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा गांव में जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, साक्षरता मिशन, स्वास्थ्य देखभाल, सड़क सुरक्षा और साफ सफाई जैसे कई मुद्दों पर जोरदार नारो से पूरे गांव में रैली के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

ये लोग रहे मौजूद 

 इस मौके पर डॉ कर्मवीर चहल,प्रो लाभ सिंह, प्रो प्रोमिला कुंडू, ग्राम पंचायत सदस्य और आदि सभी एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें