अरबपति उद्योगपति Elon musk ने वेनेजुएला की जनता के समर्थन में बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया है कि स्पेसएक्स के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक देश में सीमित अवधि के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा 3 फरवरी तक दी जाएगी।
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वेनेजुएला की जनता के समर्थन में” और स्टारलिंक के आधिकारिक बयान को री-पोस्ट किया। स्टारलिंक ने कहा कि वह इस अवधि के दौरान वेनेजुएला के लोगों को निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा प्रदान कर रही है। यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब वेनेजुएला में तेज़ राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहा है।

