Tuesday, February 10, 2026

Latest Posts

नेहा कक्कड़ के ‘कैंडी शॉप’ सॉन्ग पर विवाद, बाल अधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

चंडीगढ।

पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘कैंडी शॉप’ विवादों में घिर गया है। गीत में कथित अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक डांस मूव्स को लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दिया है।

शिकायतकर्ता डॉक्टर धनेंद्र शास्त्री का आरोप है कि गाने में ‘कैंडी’ और ‘लॉलीपॉप’ जैसे शब्दों और प्रतीकों के जरिए बच्चों को आकर्षित किया जा रहा है, जबकि गाने की थीम और भाव-भंगिमा बच्चों के लिए अनुचित है। उनका कहना है कि यह कंटेंट बच्चों के मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Also read: भक्ति पर्व समागम में उमड़ा श्रद्धा का सागर, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने बताए सच्ची भक्ति के मायने

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि यह गीत बच्चों पर नकारात्मक असर डालने वाले कंटेंट को लेकर दिए गए हाईकोर्ट के पुराने निर्देशों की भावना के विपरीत है। आयोग ने प्रारंभिक जांच के बाद माना कि यह मामला केवल राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के अधिकारों से जुड़ा विषय है।

करीब तीन हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर गाने के डांस स्टेप्स को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विवाद के बीच यह मामला अब मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की बहस का विषय बन गया है।

Also read: ब्लिंकिट ने हटाया ‘10 मिनट में डिलीवरी’ का दावा, क्विक कॉमर्स मॉडल में बड़ा बदलाव

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.