Home खबरें फिरौती न देने पर हमला: हथियारों से किया हमला, सोने का सामान...

फिरौती न देने पर हमला: हथियारों से किया हमला, सोने का सामान लूटकर फरार

0
187
फिरौती न देने पर  हमलावरों ने हथियारों से किया हमला, सोने का सामान लूटकर फरार

अमृतसर

अमृतसर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात का वीडियो सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काली कार में सवार कुछ युवक सड़क पर जा रहे एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हैं। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर जाता है, जिसके बाद हमलावर हथियार लेकर उसके पीछे दौड़ते हैं और बेरहमी से मारपीट करते हैं। यह घटना न्यू फ्लावर स्कूल के पास की बताई जा रही है।

पीड़ित की पहचान अंतर्यामी कॉलोनी निवासी मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, यह हमला फिरौती की मांग से जुड़ा हुआ है। पीड़ित के रिश्तेदार साहिब सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मुख्तियार सिंह से फिरौती मांगी गई थी, लेकिन रकम न देने पर आरोपियों ने सरेआम हमला कर दिया। हमलावर मारपीट के दौरान पीड़ित के पास से सोने का सामान भी लूटकर ले गए।

घटना के बाद घायल मुख्तियार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here