Tuesday, February 10, 2026

Latest Posts

Bank strike Today: आज बैंकिंग कामकाज रहेगा प्रभावित, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

भोपाल: 25 और 26 जनवरी को बैंक बंद होने के कारण बैंकिंग कार्य काफी प्रभावित रहा। आज भी Bank strike होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है बैंक के कर्मचारियों ने यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस के बैनर तले पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल पर बैठे हैं। बता दें कि 23 जनवरी को अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ यूनियनों के सदस्यों ने बैठक की जिसका कोई सकारात्मक हल नहीं निकला जिसकी वजह से हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया। इससे आज दिन भर बैंकों का कार्य प्रभावित रहेगा।

Also Read: SSC बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबरें: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षाओं और चयन सूची पर अहम अपडेट

यूनियन के अधिकारियों का कहना

सुलह कार्यवाही के दौरान चर्चा के बाद भी हमारी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया इसलिए हमें मजबूरन हड़ताल पर बैठना पड़ा।- सीएच वेंकटचलम, ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन महासचिव।

हमारा यह आंदोलन ग्राहकों के खिलाफ नहीं है बल्कि एक टिकाऊ और मानवीय कुशल बैंकिंग सिस्टम के लिए है। यदि एक बैंकर को आराम मिलेगा तो वह देश की बेहतर सेवा करता है। 5 दिन की बैंकिंग कोई लग्जरी सेवा नहीं है बल्कि यह एक मानवीय जरूरत है।- एल चंद्रशेखर, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलाइज, जनरल सेक्रेटरी।

आज की बैंक हड़ताल का इन चीजों पर पड़ेगा असर

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा सहित पब्लिक सेक्टर के कई बैंकों की ब्रांचों में कैश जमा करने और निकालना, चेक क्लीयरेंस प्रशासनिक काम इत्यादि सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

इन बैंकों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा कोई भी असर

हालांकि नौ यूनियन आज हड़ताल पर बैठी है लेकिन एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे कई प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में कामकाज पर कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि इन बैंकों के कर्मचारी यूनियन के सदस्य नहीं है।

Also Read: india republic day 2026 में इस बार के चीफ गेस्ट, यूरोपीय संबंधों में आएगी मिठास

यूपी और बंगाल में भी दिखा आज बैंक हड़ताल का असर

आज बैंक बंद होने का तीसरा दिन है इससे बैंकों का पूरा कामकाज लगभग एटीएम पर ही निर्भर रहेगा। आज जहां बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं वहीं यूपी और पश्चिम बंगाल में भी बैंक बंद होने का असर देखा गया। लोग बैंक में जाने के बाद वापस लौट रहे हैं क्योंकि बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। लोगों की एटीएम के आगे काफी लंबी भीड़ देखने को मिली। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सप्ताह में 5 दिन का कार्य निर्धारित किया जाए।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.