चंडीगढ़। 69वें Commonwealth Parliamentary Conference में भाग लेने के लिए हरियाणा विधानसभा का शिष्टमंडल दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन पहुंच गया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और उप सचिव गौरव गोयल शामिल हैं। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन सोमवार देर शाम केप टाउन में होगा।
हरविन्द्र कल्याण साझा करेंगे Haryana Assembly का अनुभव
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में हिस्सा लेकर Haryana Assembly की संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक परंपराओं से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों और विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, सांसद और विधायक भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) के इस सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, संसदीय परंपराओं और प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी।
Parliamentary Systems और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर चर्चा
सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों की Parliamentary Systems, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विधायी कार्यप्रणाली से जुड़े अनुभव साझा किए जाएंगे। इससे प्रतिनिधियों को अलग-अलग देशों की संसदीय व्यवस्थाओं को समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।
हरियाणा विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय प्रक्रियाओं और विधायी कार्यों से जुड़े अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा।
.webp)
.webp)


Leave a Reply