| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Uncategorized

पूंडरी में सेवा सेतु कैंप व अंत्योदय मेले में विधायक ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

पूंडरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय पूंडरी में सेवा सेतु कैंप और अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। विधायक सतपाल जांबा ने मेले में विभिन्न विभागों की ओर से...

ads1 - 303*387
पूंडरी में सेवा सेतु कैंप व अंत्योदय मेले में विधायक ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

पूंडरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय पूंडरी में सेवा सेतु कैंप और अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। विधायक सतपाल जांबा ने मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली।

विधायक ने कहा कि अंत्योदय मेले का उद्देश्य पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क के विस्तार से लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है। मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें