| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Uncategorized

चार माह पहले अमेरिका से आए थे रामनिवास, भाई भी दो माह पहले गुजरा, अब कमाने वाला कोई नहीं

कलायत/कैथल। दिल्ली कटरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे मेंं जिन दो मृतकों रामनिवास व अनिल कुमार की पहचान हुई है, वे दोनों ही परिवार में अकेले कमाने वाले थे। गांव खरक पांडवा निवासी रामनिवास एक...

ads1 - 303*387
चार माह पहले अमेरिका से आए थे रामनिवास, भाई भी दो माह पहले गुजरा, अब कमाने वाला कोई नहीं

कलायत/कैथल। दिल्ली कटरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे मेंं जिन दो मृतकों रामनिवास व अनिल कुमार की पहचान हुई है, वे दोनों ही परिवार में अकेले कमाने वाले थे। गांव खरक पांडवा निवासी रामनिवास एक पेट्रोल पंप के पास अपने भाई सुखदेव के साथ मिल कर गैराज चला रहे थे। रामनिवास बीच में अमेरिका चले गए थे और चार माह पूर्व ही वापस आए थे। भाई की करीब दो माह पूर्व मौत हो गई थी और रामनिवास अकेले ही गैराज चला कर अपने व अपने भाई के परिवार को पाल रहे थे। राम निवास के परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। अब उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा।


वहीं मृतक जींद निवासी अनिल के चाचा कुलदीप ने बताया कि अनिल परिवार में अकेले ही कमाने वाला था। परिवार में पत्नी, एक छोटी बेटी और छोटा बेटा है।

जिले में 7023 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद
जिले में नशा तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। इस वर्ष के शुरुआती सात महीनों में ही पुलिस ने विभिन्न प्रकार का करीब 2779 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 7023 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद की हैं। इसके अलावा, जांच के दौरान 1.352 किलोग्राम तरल (लिक्विड) नशा भी मिला है। इस वर्ष अब तक कुल 121 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस ने 185 नशा तस्करों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन जमीनी स्तर पर नशे की सप्लाई चेन पूरी तरह टूटती नजर नहीं आ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें