| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

ONDC क्या है-यह कैसे काम करता है,इसके क्या फायदे है, यह क्या सर्विस देता है

ONDC एक नया नाम है बाजार में, इसको लेकर आपके मन में भी प्रश्न उठ रहे होगे कि यह कैसे काम करता है,इसके क्या फायदे है,क्या-क्या यह सर्विस देता है तो घबराइए मत यहां आपको...

ads1 - 303*387
ONDC क्या है-यह कैसे काम करता है,इसके क्या फायदे है, यह क्या सर्विस देता है

ONDC एक नया नाम है बाजार में, इसको लेकर आपके मन में भी प्रश्न उठ रहे होगे कि यह कैसे काम करता है,इसके क्या फायदे है,क्या-क्या यह सर्विस देता है तो घबराइए मत यहां आपको हम बिल्कुल ही आसान भाषा में बताएंगे। दोस्तों जैसे आप Swiggy और Zomato पर खाना मंगवाते है लेकिन इस से पहले आप उसकी कीमत जगह-जगह सर्च करते है। कई बार तो हमें महंगी चीज भी खरीदनी पड़ जाती है।

आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ONDC बनाया है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां हम आपको बताने जा रहे है कि ONDC क्या है और इसको बनाने के पीछे सरकार का क्या मकसद है। आपके सभी सवालों के जवाब इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। साथ ही आपकी सारी जिज्ञासा भी दूर हो जाएंगी।

ONDC क्या है| Full Form Of ONDC

साथियों ओनडीसी की फुल फॉर्म है Open Network for Digital Commerce है। इसका मार्केट में आने से बाजार में हलचल मच गई है। ओनडीसी पर आपको सब कुछ मिलेगा जैसे Zomato, Swiggy, uber, ola, Uber, Flipkart, amazon इत्यादि। आपको बता दे कि यह एक नॉन प्रॉफिट कंपनी है जिसे भारत सरकार ने लॉन्च किया है। protean और  Quality Council Of India इसके फाउंडर है। कई सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों ने इसमें अपना खासा पैसा लगाया है।

ONDC कब शुरू हुआ

ओनडीसी अप्रैल 2022 में शुरू हुआ जिसे भारत के इन पांच बड़े शहरों में लांच किया गया । ये शहर है बेंगलुरु,दिल्ली,शिलांग,भोपाल और कोयम्बटूर। इसके बाद इसको अन्य शहरों में भी लांच किया गया।

ONDC के क्या फायदे है

ONDC का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पर आप सभी ऐप का काम कर सकते है। जैसे आप को सामान खरीदना हो या बेचना हो, टिकट बुक करनी हो या फिर कैब बुक करनी हो इत्यादि। इसको लाने का सरकार का मकसद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म  में जमें मोटे मगरमच्छ को कम करना भी है। इस पर छोटे से लेकर बड़ा आदमी अपना सामान बेच भी सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें