Latest Posts

World Cancer Day Kab hai | जाने इसके लक्षण और बचाव

World Cancer Day 2024: दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें कैंसर से होती है। इस बार World Cancer day Kab hai और इसकों मनाने का क्या महत्व है, यह जानने का हम प्रयास करेंगे। दोस्तों हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। यह एक थीम पर आधारित होता है। इसके जरिए लोगों को कैंसर के लक्षण और उसके बचाव के बारे में बताया जाता है।

कैंसर शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 मे दुनिभर में कैंसर से लगभग 90 लाख मौतें हुई है। अब अनुमान लगाया जा रहा भविष्य में इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।

World Cancer Day Theme

World Cancer day 2024 Theme है – क्लोज द केयर गैप : एवरीवन डिजर्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर।

हर साल World Cancer Day किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है। खास बात यह हर साल रविवार को ही मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के कैंसर के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें इसके बचाव के बारे में अवगत कराना है।

हर देश इस बीमारी से बचने के लिए अपने- अपने स्तर पर कार्य करता है। हर साल इस दिन की एक अलग ही थीम होती है। लेकिन क्या सच में इस दिन को मनाने से आम जनता को कोई फायदा होताा है। यह अभी भी चर्चा का विषय है।

Also read : जाने Womens Day क्यों होता है खास और हर दिन महिला दिवस क्यों होता है

World Cancer Day History

World Cancer Day मनाने का इतिहास काफी पुराना है। सबसे पहले 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। साल 2000 में 4 फरवरी को मनाया गया था। तब से लेकर यह अब हर साल किसी ना किसी थीम पर बनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस का नेतृत्व यूआईसीसी करती है। इस दिन समाज, स्कूल और कहीं- कहीं कार्यक्रम किए जाते हैं ताकि लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जा सके।

शरीर में कैसर के लक्षण

कैसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। लेकिन समय रहते इसका इलाज करवा लेना चाहिए। सामान्य तौर पर थकान होना, वजन कम होना, त्वचा का पीला या काला पड़ना इत्यादि कैंसर के लक्षण है।

Cancer फैलने के मुख्य कारण

सामान्य तौर पर ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर आम है। ज्यादातर कैसर धूम्रपान, शराब और तंबाकू से फैलता है। आजकल के युवाओं में यह नशा आम होता जा रहा है जो बाद में उनके लिए जानलेवा बन जाता है। इसलिए युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे नशे से दूर रहे और स्वस्थ जीवन जीए।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.