| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

PM Modi ने वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

नई दिल्ली PM Modi ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन किया। काशी के सांसद के रूप में खिलाड़ियों और आयोजकों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री...

ads1 - 303*387
PM Modi ने वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

नई दिल्ली

PM Modi ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन किया। काशी के सांसद के रूप में खिलाड़ियों और आयोजकों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करती है, क्योंकि इसमें देश के 28 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वॉलीबॉल को केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल संतुलन, सहयोग और इच्छाशक्ति का खेल है। जैसे इस खेल में जीत आपसी भरोसे, तालमेल और टीमवर्क पर निर्भर करती है, उसी तरह भारत भी सामूहिक प्रयासों और टीम भावना से प्रगति कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता है, तभी राष्ट्र सफलता की ऊंचाइयों को छूता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी मजबूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें