रोहतक।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत डेरा प्रमुख गुरमीत Ram Rahim 15वीं बार 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरे में रहेगा प्रवास सिंह को एक बार फिर जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है। बलात्कार और पत्रकार हत्या के मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई है। वह इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है और पैरोल अवधि के दौरान डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में रहेगा।
राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है और अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से यह 15वीं बार है जब उसे पैरोल या फरलो के जरिए जेल से बाहर आने की इजाजत मिली है। इससे पहले भी वह कई बार अलग-अलग मौकों पर जेल से बाहर आ चुका है।
जनवरी का महीना सिरसा डेरा के लिए खास माना जाता है, क्योंकि 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे प्रमुख शाह सतनाम जी महाराज की जयंती होती है। ऐसे में इस बार की पैरोल को भी अहम माना जा रहा है।

