संभल में रविवार को दो अवैध मस्जिद और एक मदरसे को ढहा दिया गया है। पहला एक्शन- असमोली थाने के हाजीपुर में हुआ। यहां हाजीपुर गांव में बुलडोजर एक्शन से पहले ही एक मस्जिद को गांव के लोगों ने खुद ही तोड़ दिया। लोगों ने रातभर हथौड़े और छेनी से मस्जिद को ढहाया।
मस्जिद 1339 वर्ग मीटर (डेढ़ बीघा) भूमि में बनी थी। सुबह जब प्रशासन की टीम पहुंची, तो वहां मस्जिद की जगह मलबा पड़ा हुआ था। यह देखकर तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- भगवान ने इन लोगों को सद्बुद्धि दी कि इन्होंने खुद-ब-खुद अवैध निर्माण को तोड़ लिया। प्रशासन ने करीब तीन घंटे में बुलडोजर से मलबा हटाया।

