Renault duster 2026 Pre Launch Booking भारत जैसे देश में अब शुरू हो गई है लेकिन बता दे की कंपनी ने अभी कीमतों की घोषणा नहीं की है। जो लोग इस कर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए इस कर के बारे में जानना बहुत जरूरी है तो यहां हम कार की हर अपडेट आपको दे रहे हैं जो आपके लिए अति आवश्यक है। जैसा कि कार की कीमत, कार का कलर, इंजन और कार की बुकिंग कैसे करें इत्यादि।
Also Read:Bank strike Today: आज बैंकिंग कामकाज रहेगा प्रभावित, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
Renault duster की अनुमानित कीमत
अभी फिलहाल कंपनी ने Renault duster की कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतों की घोषणा मार्च 2026 के बीच आ जाएगी। इसकी एक अनुमानित कीमत लगभग 10 लख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होने की उम्मीद है।
Renault duster दो वेरिएंट में देखने को मिलेगी – टर्बो पैट्रोल वेरिएंट और स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल के बीच में शुरू होगी जबकि स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट दिवाली 2026 के आसपास उपलब्ध होगी।
Renault duster को खरीदने के लिए कैसे बुक करें
Renault duster कार देखने में अपने आप में एक आकर्षित कार है यदि आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्री बुकिंग अभी शुरू हो चुकी है। रेनॉल्ट इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं। वेबसाइट पर आपको प्री बुक बटन मिलेगा, यदि नहीं मिलता है तो R Pass पर क्लिक करके आप वहां से बुक कर सकते हैं। बता दें कि आर पास का इस्तेमाल करके यदि आप बुकिंग करते हैं तो इसको आपको अनेकों फायदे होंगे जैसा कि आप इस कार को शुरुआती कीमतों पर खरीद सकते हैं। दूसरा डस्टर को बनते हुए भी आपको देखने का मौका मिलेगा।
Renault duster की प्री बुकिंग के लिए फॉर्म इस प्रकार भरें
जब आप रेनॉल्ट डस्टर की वेबसाइट renault.co.in पर जाते हैं तो वहां पर दाई साइड में Pre- booking और बाई साइड में R- Pass का ऑप्शन आपको दिखाई देगा।जैसे ही आप इसको खोलेंगे तो वहां पर आपको जो डिटेल मांगी गई है वह भरना होगा। दिए गए फॉर्म में आप अपना नाम, अपना शहर, नजदीकी डीलरशिप और डस्टर का अपना पसंदीदा इंजन चुने। जैसे ही आप यह जानकारी भर देते हैं तो उसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें, आपको पेमेंट पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहां से आप अपने कार्ड या यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं, जैसे ही पेमेंट कंफर्म होगी तो आपकी प्री बुकिंग हो जाएगी।
Also Read: india republic day 2026 में इस बार के चीफ गेस्ट, यूरोपीय संबंधों में आएगी मिठास
Renault duster कलर ऑप्शन
अभी तक रेनॉल्ट ने उन रंगों के बारे में नहीं बताया जिसमें डस्टर आपको मिलेगी लेकिन कार बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह कूल ग्रीन शेड में देखने को मिलेगी। इसके साथ ही लॉन्च इवेंट में ब्लैक कलर में भी कर को दिखाया गया है।
2026 Renault duster Features
डस्टर के फीचर्स ही इसको अन्य दूसरी कारों से अलग बनाते हैं अब यदि आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस कार की कुछ खासियत के बारे में जानना भी आपके लिए जरूरी है।
इसमें आपको सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, वायरलेस फोन चार्जर, पुश बटन, स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेंस एंट्री इत्यादि ढेर सारे फीचर्स हैं



