| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खेलकूद

UEFA यूरोपा लीग प्ले-ऑफ: दूसरे लेग से पहले नॉटिंघम फॉरेस्ट और स्टटगार्ट को मजबूत बढ़त

लंदन। UEFA यूरोपा लीग 2025-26 के प्ले-ऑफ के दूसरे लेग से पहले नॉटिंघम फॉरेस्ट और स्टटगार्ट की टीमें मजबूत स्थिति में हैं। दोनों टीमों ने पिछले हफ्ते खेले गए पहले लेग में तीन-तीन गोल की...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">UEFA यूरोपा लीग प्ले-ऑफ:</span> दूसरे लेग से पहले नॉटिंघम फॉरेस्ट और स्टटगार्ट को मजबूत बढ़त

लंदन। UEFA यूरोपा लीग 2025-26 के प्ले-ऑफ के दूसरे लेग से पहले नॉटिंघम फॉरेस्ट और स्टटगार्ट की टीमें मजबूत स्थिति में हैं। दोनों टीमों ने पिछले हफ्ते खेले गए पहले लेग में तीन-तीन गोल की बढ़त हासिल की थी। अब वे गुरुवार को होने वाले निर्णायक मुकाबलों में राउंड ऑफ 16 में पहुंचने के लिए लगभग तैयार नजंर आ रही हैं। वहीं, सेल्टिक, डिनामो जाग्रेब और लिले जैसी टीमें मुश्किल चुनौती का सामना कर रही हैं।

नॉटिंघम फॉरेस्ट के सामने आसान रास्ता

पुर्तगाली कोच विटोर पेरेरा ने नॉटिंघम फॉरेस्ट के साथ अपने पहले ही मैच में दमदार शुरुआत की। टीम ने तुर्की के फेनरबाहचे को पहले लेग में 3-0 से हराकर बड़ा अंतर हासिल किया। पेरेरा की रणनीति और टीम का तालमेल शानदार रहा, जिसका फायदा दूसरे लेग में भी मिल सकता है।
प्रीमियर लीग में भले ही नॉटिंघम की स्थिति 17वें स्थान की वजह से कमजोर दिख रही हो, लेकिन यूरोपा लीग में उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

टीम इस सीजन लगभग तीन दशक बाद यूरोपियन टूर्नामेंट में लौटी है और अपने घरेलू मैदान सिटी ग्राउंड पर पिछले तीन यूरोपीय मैचों में एक भी गोल नहीं खाया है।
फेनरबाहचे का इंग्लैंड में रिकॉर्ड भी बहुत खराब है पिछले 10 मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। ऐसे में नॉटिंघम फॉरेस्ट स्पष्ट रूप से मजबूत स्थिति में है।

Also read: Holika Dahan 2026: 3 मार्च को चंद्रग्रहण, तो कब होगा होलिका दहन राजस्थान के विद्वानों ने बताया सही समय और तिथि

स्टटगार्ट ने सेल्टिक को घर में हराकर बढ़त बनाई

पहले लेग में स्टटगार्ट ने स्कॉटलैंड के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब सेल्टिक को उसके ही मैदान पर 4-1 से मात दी। यह मैच सेल्टिक के केयरटेकर मैनेजर मार्टिन ओ’नील के करियर का 1000वां मैच भी था, लेकिन इस खास मौके पर टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
फिर भी ओ’नील ने साफ कहा है कि उनकी टीम हार मानने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, हम वहां जाकर मुकाबला करेंगे। हम चीजों को यूं ही नहीं छोड़ सकते।
हालांकि 3 गोल के अंतर को पाटना आसान नहीं होगा, लेकिन सेल्टिक अपनी लड़ाई जारी रखने के मूड में दिखता है।

अन्य मुकाबलों में भी रोमांच बरकरार

इसके अलावा बेल्जियम के क्लब जेंक ने डिनामो ज़ाग्रेब के खिलाफ 3-1 की बढ़त बना ली है। इस बढ़त की वजह से टीम के राउंड ऑफ 16 में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हैं।
इटली की टीम बोलोग्ना ने नॉर्वे के ब्रान के खिलाफ पहले लेग में 1-0 की मामूली बढ़त हासिल की है। यह अंतर भले ही छोटा हो, लेकिन घरेलू मैदान पर खेलते हुए बोलोग्ना यह बढ़त बनाए रखने की कोशिश करेगी।

स्पेनिश क्लब सेल्टा विगो ने ग्रीस के PAOK को पहले लेग में 2-1 से हराया था। यह अंतर भी छोटा है, इसलिए दूसरा लेग बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
फ्रेंच क्लब लिले को सर्बिया के रेड स्टार बेलग्रेड से 1-0 की हार मिली थी। अब उसे दूसरे लेग में वापसी करने के लिए जोरदार खेल दिखाना होगा।

कॉन्फ्रेंस लीग में भी कड़ा मुकाबला

यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग में इंग्लिश क्लब क्रिस्टल पैलेस के लिए स्थिति थोड़ी मुश्किल है। टीम को बोस्निया में ज़्रीनस्की मोस्टार ने पहले मुकाबले में 1-1 की बराबरी पर रोका था। अब पैलेस को अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल करनी होगी, ताकि आगे बढ़ने की उम्मीद बनी रहे।

यूरोपा लीग के प्ले-ऑफ दूसरे लेग रोमांच से भरे होंगे। नॉटिंघम फॉरेस्ट और स्टटगार्ट जैसे क्लब मजबूत बढ़त के साथ मैदान में उतरेंगे, जबकि सेल्टिक, लिले, डिनामो जाग्रेब जैसी टीमों के सामने कड़ी चुनौती है। गुरुवार का दिन यूरोपीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि कई टीमों की किस्मत इन्हीं मुकाबलों से तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें