Latest Posts

प्रकाश बंसल बने अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष

कैथल। अग्रवाल वैश्य समाज कैथल इकाई की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष  विनोद सिंगला ने की इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न पदों पर नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिनमें प्रकाश बंसल को प्रधान, पंकज मित्तल को महासचिव नियुक्त किया गया।  महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए अक्षरा गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष तथा रीधी गुप्ता को महिला हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए मनोज सिंगला को विधानसभा अध्यक्ष और प्रदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हुए जयंत बिंदलिश को युवा अध्यक्ष बनाया गया जबकि मुकेश सिंगला को स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (यूथ) की जिम्मेदारी दी गई।

Read More: UPSC CSE 2025 में टॉप करने के बाद Anuj Agnihotri का पहला रिएक्शन

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.