| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खेलकूद

MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा

शिमला। हिमालय की अगम्य पहाड़ियाँ, घने जंगल और मुश्किल पगडंडियाँ कुछ ही दिनों में खिलाड़ियों के अद्भुत साहस और रोमांच की साक्षी बनने वाले हैं। MTB Shimla 2026 के 13वें संस्करण की अवधि 23 से...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:</span>20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा

शिमला। हिमालय की अगम्य पहाड़ियाँ, घने जंगल और मुश्किल पगडंडियाँ कुछ ही दिनों में खिलाड़ियों के अद्भुत साहस और रोमांच की साक्षी बनने वाले हैं। MTB Shimla 2026 के 13वें संस्करण की अवधि 23 से 25 अक्टूबर तक रहेगी। इस तीन दिनों में यहाँ देश भर के 20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, अनुभवी राइडर्स और उभरती युवा प्रतिभाएं शामिल हैं।

130 किलोमीटर का सफर, 3,800 मीटर की चढ़ाई

यहाँ प्रतियोगियों के लिए लगभग 130 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण दिया गया है। यहाँ उन्हें खड़ी चढ़ाइयां, तकनीकी ढलान और जंगलों के ऊबड़-खाबड़ रास्ते जैसी बाधाओं को पार करने के लिए साइकिल पर अपने नियंत्रण, धैर्य और संतुलन को साबित करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें 3,800 मीटर की ऊंचाई हासिल करनी होगी।

इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार की राशि 8 लाख रुपये तय की गई है। इसमें प्रतियोगियों को 6 लाख रुपये नगद तो बाकी के 2 लाख रुपये वस्तु के रूप में पुरस्कार में दिए जाएंगे।

ऐतिहासिक रिज मैदान से होगा आयोजन का आगाज

इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे Shimla के ऐतिहासिक रिज मैदान से होगी जो हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। उद्घाटन के बाद Heritage Ride शुरू की जाएगी जिसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी चौड़ा मैदान, Indian Institute Of Advanced Study और समरहिल समेत शहर के प्रमुख स्थलों से गुजरेंगे।

24और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मुख्य प्रतियोगिता The Shimla Water Catchment Wildlife Sanctuary और कुफरी, मशोबरा, चाराबरा, कोटी तथा फागू के आसपास के पहाड़ी रास्तों पर आयोजित होगी। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ये ट्रेल्स साइकिलिस्टों के लिए रोमांच के साथ तकनीकी चुनौती भी पेश करेंगे।

Mountain Biking को मिल रही नई पहचान

वर्ष 2005 में शुरू हुआ MTB Shimla अब Mountain Biking को बढ़ावा देने वाले प्रमुख आयोजनों में शामिल हो चुका है। पिछले कुछ वर्षों में यह प्रतियोगिता कई खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच बनी है। इसके विभिन्न संस्करणों में 30 से अधिक देशों के साइकिलिस्ट हिस्सा ले चुके हैं। इस आयोजन से हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेलों और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिला है।

इस बार की प्रतियोगिता में Biking के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं साइकिलिंग समुदाय को सुरक्षित राइडिंग, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया जाएगा।

25 अक्टूबर को होगा समापन

MTB Shimla 2026 का समापन 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं को परखने और हिमालय की कठिन परिस्थितियों में हुनर दिखाने का अवसर देगी। साथ ही, Shimla में खेल, पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह आयोजन अहम साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें