Latest Posts

CBSE 10th Result: अनन्या जयसिंह ने 98.6% के साथ डीएवी स्कूल में किया टॉप

नारायणगढ़। डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, नारायणगढ़ का सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने बताया कि इस वर्ष कुल 229 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी सफल रहे।

परिणाम में अनन्या जयसिंह ने 98.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। मुस्कान अग्रवाल ने 98.2% अंकों के साथ द्वितीय, आराध्य गुप्ता ने 97.6% के साथ तृतीय, जीगन गंभीर ने 97.2% के साथ चतुर्थ तथा भाविक सैनी ने 96.4% अंक प्राप्त कर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।

Read More: कश्मीरी क्रॉसफायर में ही मरते हैं: विवाद के बीच Samay Raina का बड़ा ऐलान, वापसी करेगा ‘India’s Got Latent’

विद्यालय के परीक्षा परिणाम में 30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 53 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक, 114 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक तथा 193 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए।

CBSE 10th Result अनन्या जयसिंह ने 98.6% के साथ डीएवी स्कूल में किया टॉप

विशेष उपलब्धि के रूप में अनन्या जयसिंह ने सोशल साइंस में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि ए.आई. विषय में मुस्कान अग्रवाल, आराध्य गुप्ता, जीगन गंभीर और आयुष शर्मा ने पूर्णांक हासिल किए।

प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. राठी ने इस शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More: नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर David Warner गिरफ्तार

मुख्य उपलब्धियां
कुल विद्यार्थी: 229 (सभी उत्तीर्ण)
प्रथम: अनन्या जयसिंह – 98.6%
द्वितीय: मुस्कान अग्रवाल – 98.2%
तृतीय: आराध्य गुप्ता – 97.6%
90% से अधिक: 30 विद्यार्थी
85% से अधिक: 53 विद्यार्थी
75% से अधिक: 114 विद्यार्थी
पूर्णांक: सोशल साइंस व ए.आई. में शानदार प्रदर्शन

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.