| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
(970*50)
Hindi News / खबरें

जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना की अपील 30 अप्रैल तक ऑनलाइन भरें परिवार का विवरण, पहली बार मिली डिजिटल सुविधा

कैथल। डीसी अपराजिता ने जनगणना 2027 के तहत आमजन से अपील की है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार...

ADVERTISEMENT (795*150)
जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना की अपील 30 अप्रैल तक ऑनलाइन भरें परिवार का विवरण, पहली बार मिली डिजिटल सुविधा

कैथल। डीसी अपराजिता ने जनगणना 2027 के तहत आमजन से अपील की है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार नागरिकों को स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है।

Read More: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में गला दबाकर की गई हत्या की पोस्टमॉर्टम से पुष्टि

डीसी ने बताया कि नागरिक se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित तरीके से अपने परिवार का डाटा दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है और निर्धारित अवधि तक सक्रिय रहेगा। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने पर प्रत्येक परिवार को 11 अंकों की यूनिक स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे सत्यापन के समय प्रगणक को दिखाना होगा।

उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लगभग 33 प्रश्नों के उत्तर देकर 15 से 20 मिनट में पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इससे घर-घर जाकर होने वाली पूछताछ में भी आसानी होगी।

डीसी ने कहा कि यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें कर्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपडेट करेंगे। जो लोग ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे, उनके लिए पारंपरिक व्यवस्था भी जारी रहेगी।

Read More: हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना से महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर 5 लाख तक ऋण व 7% ब्याज अनुदान से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

स्व-गणना से जुड़े मुख्य बिन्दु

अंतिम तिथि: 30 अप्रैल
पोर्टल: se.census.gov.in
प्रक्रिया समय: 15–20 मिनट
कुल प्रश्न: लगभग 33
यूनिक आईडी: 11 अंकों की
सुविधा: पहली बार स्व-गणना का विकल्प
विकल्प: ऑनलाइन व घर-घर दोनों तरीके उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें