Latest Posts

रोहतक में शतरंज का महासंग्राम: 200+ खिलाड़ी, राज्य टीम के लिए जबरदस्त मुकाबला

रोहतक। माता दरवाजा, गोकर्ण रोड स्थित एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 38वीं रोहतक जिला chess championship 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिला शतरंज एसोसिएशन (पंजी.) रोहतक की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना है।​

मुख्य अतिथि एवं भव्य उद्घाटन
​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि शकुंतला बेनीवाल (डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स, एमडीयू रोहतक) एवं प्रीति बंसल (डायरेक्टर, किया मोटर कंपनी, जींद रोड) द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल रितु और निर्देशक हिमांक मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया और शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर खेल की शुरुआत करवाई।
​Also read : शेफाली वर्मा: भारतीय महिला क्रिकेट की विस्फोटक ओपनर, जिन्होंने कम उम्र में बनाई बड़ी पहचान
राज्य स्तर के लिए चयन का सुनहरा अवसर
​टूर्नामेंट निर्देशक उमेद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग से दो लड़के और दो लड़कियों का चयन किया जाएगा, जो आगे चलकर हरियाणा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रोहतक जिले का मान बढ़ाएंगे।

प्रतिभा का महाकुंभ
​प्रतियोगिता में रोहतक के नामी स्कूलों और ग्रामीण अंचल से आए 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह चैंपियनशिप सभी आयु वर्गों (U-9 U-11U-13 U-15 U-17U-19 से सीनियर ओपन तक) के लिए आयोजित है, जिसमें लड़के और लड़कियां समान रूप से अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

अनुशासन और कुशल संचालन
​टूर्नामेंट को सुचारु रूप से चलाने में जनरल सेक्रेटरी विनय शर्मा, अरुण दलाल, शिवम जांगड़ा, अमित कुमार, अश्विनी पांचाल,आशा,ज्योति (आर्यन ग्लोबल स्कूल, करौथा) और खेल इंचार्ज बलवान (एचडी स्कूल बांलद) की टीम ने विशेष सहयोग दिया। एमएस सरस्वती स्कूल के शिक्षकों ने कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कड़ा अनुशासन बनाए रखा और समस्त प्रबंध सुनिश्चित किया

आज घोषित होंगे परिणाम
खिलाड़ियों के बीच चल रहे कड़े मुकाबले का अंतिम निर्णय आज यानी 26 अप्रैल को आखिरी मैच के दौरान होगा ।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.