| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / शिक्षा

HBSE 10th Result जारी: बोर्ड बोला- 3 साल में सबसे खराब रिजल्ट!

HBSE 10th Result आज दोपहर के एक बजे जारी हो चुका है। बच्चों में खुशी की लहर है। इस बार भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर टॉप किया है। जबकि चार...

ADVERTISEMENT
<span class="title-highlight-color">HBSE 10th Result जारी:</span> बोर्ड बोला- 3 साल में सबसे खराब रिजल्ट!

HBSE 10th Result आज दोपहर के एक बजे जारी हो चुका है। बच्चों में खुशी की लहर है। इस बार भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर टॉप किया है। जबकि चार स्टूडेंट दूसरे स्थान पर और 11 स्टूडेंट तीसरे स्थान पर रहे।

रिजल्ट के बारे में जानाकरी देते हुए बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार 2 लाख 76 हजार 640 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2 लाख 47 हजार 860 विद्यार्थी ही पास हुए। पिछले पांच सालों की बात करें 2024 में 95.22, साल 2025 मं 92.49 प्रतिशत,2023 में 65.43 प्रतिशत, 2022 में 73.18 प्रतिशत और 2021 में 100 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। चेयरमैन ने इस बार के रिजल्ट को काफी निराशाजनक बताया।

HBSE 10th Result इस प्रकार करें चेक

जिन विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के बोर्ड के एग्जाम दिए है वे अधिकारिक वेबसाइट HBSE पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सबसे पहले आपकों आधिकारिक वेबसाइटट पर जाना होगा इसके बाद आपकों रिजल्ट पर क्लिक करके अपना रोल नंबर भरना होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट की एक कॉपी जरूर निकाल ले। क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ती है।

पास प्रतिशतता के आधार पर इस प्रकार रहा रिजल्ट

पास प्रतिशतता के आधार पर प्रदेशभर में चरखी दादरी पहले स्थान पर, जींद दूसरे और महेंद्रगढ़ जिला तीसरे स्थान पर रहा। इस बार सबसे नीचले पायदान पर मेवात रहा।

पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की सुविधा भी शुरू

बोर्ड ने रिजल्ट के 20 दिन के भीतर पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की सुविधा भी दी है। जिन विद्यार्थियों को लगता है कि उनके कम नंबर आए है तो वे 20 दिन के भीतर फॉर्म भर सकते हैं।

कैथल की मानसी से तीसरा स्थान हासिल कर किया अपने मात-पिता का नाम रोशन

कैथल के गांव देवबन की बेटी मानसी ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है। मानसी ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए है। उन्होंने अपने इस पूरे परिणाम का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने मोबाइल से काफी दूरी बनाए रखी जिसकी बद्दौलत अब उसने तीसरा स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें