Latest Posts

Hisar Ring Road का रूट हुआ फाइनल, 41 किलोमीटर की परियोजना में खर्च होंग 3400 करोड़ रुपये

Hisar Ring Road : हरियाणा के हिसार के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रिंग रोड पर बड़ा अपडेट आया है। हिसार रिंग रोड के लिए नया रूट फाइनल हो रहा है। इस रूट पर जिले के करीब डेढ़ दर्जन गांव शामिल होंगे। वहीं, कई कॉलोनियों में भी नया रोड बनने से जमीन के दाम बढ़ सकते हैं।

41 किलोमीटर का बनेगा नया रिंग रोड
देश की राजधानी दिल्ली की तरह ही हिसार में रिंग रोड (Ring Road) बनाया जाएगा। इस रिंग रोड पर काफी समय से काम चल रहा है। इसको बनाने का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के दायरे को अब दोगुना किया गया है। पहले परियोजना 25.3 से 38.4 किलोमीटर तक की थी, फिर इसको 41 किलोमीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

3400 करोड़ खर्च होने का अनुमान
हिसार के रिंग रोड (Ring Road Hisar) की परियोजना में लगभग दो गुना खर्च पहले की बजाय होगा। अब रोड के दायरे को 15.7 किलोमीटर बढ़ोतरी की गई है, इससे हिसार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर 1900 करोड़ रुपये की बजाय अब 3400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

केंद्र सरकार के पास जब यह प्रोजेक्ट जाएगा तो लागत 2 गुना होने से इसमें पेंच भी फंस सकता है। इस प्रोजेक्ट के अधिन उन क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जहां लोग फिलहाल रह रहे हैं या नई कालोनियां कट रही हैं। इससे जमीनों की कीमत बढ़ेगी।

भूमि अधिग्रहण भी होगा
हिसार रिंग रोड (Ring Road Hisar) प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) किया जाएगा। अब इस रोड का एरिया बढ़ाया गया है। ऐसे में भूमि भी अधिक चाहिएगी। इस प्रोजेक्ट से शहर को और विकसित किया जा सकेगा और कॉलोनियों को भी जोड़ा गया है, जिससे इनको भी लाभ होगा। वहीं अधिग्रहण के लिए जमीन का रकबा बढ़ाया गया है और मुआवजा राशि भी अधिक वितरित होगी।

क्यों बनाया जा रहा है हिसार में रिंग रोड
हिसार के लिए रिंग रोड (Hisar Ring Road Project) एक जिले की आवश्यकता है। इसका प्रमुख उद्देश्य शहर को जाम से मुक्ति दिलाना है। बाहरी यातायात शहर में न आए बगैर बाहर के बाहर निकल जाऐंगे। यह रूट राजगढ़ रोड, दिल्ली रोड व अन्य प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ने का काम करेगा। प्रोजेक्ट के अनुसार कई जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास और सर्विस रोड बनाए जाएंगे।

667 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
इस प्रोजेक्ट (Hisar Ring Road Project) के तहत 41 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनेगा। इसके लिए 667 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। भूमि अधिग्रहण के लिए 90% सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब जमीन मालिकों को मुआवजा देने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह एरिया हुआ शामिल
हिसार रिंग रोड प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाने का प्रमुख मकसद शहर के बाहरी हिस्सों को आपस में जोड़ना है, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से शहर में प्रवेश किए बिना ही डाइवर्ट हो जाए। नए विस्तार में मुकलान से तलवंडी राणा तक का हिस्सा शामिल किया गया है। राजगढ़ रोड, दिल्ली रोड सहित प्रमुख मार्गों को इस बाहरी घेराव में जोड़ा गया है।

हिसार रिंग रोड का यह होगा रूट मैप
हिसार में रिंग रोड (Hisar Ring Road) को लेकर प्रस्तावित मैप सामने आ चुका है, इसके अनुसार हिसार से लगते गांव गंगवा और देवा के बीच से हरिकोट, डाबडा, लाडवा, भगाना, मय्यड़, खरड़, कुलाना, नियाना, खरकड़ी, मिर्जापुर, धान्सु, तलवंडी राणा से चंडीगढ़ रोड शामिल हैं। हिसार का रिंग रोड हिसार को चारों तरफ से कवर करता दिखाई देगा।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.