Latest Posts

Hisar IMC Project : हिसार के पास आईएमसी प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, स्टांप ड्यूटी व पंजीकरण शुल्क में मिलेगी छूट

Hisar IMC Project : हरियाणा सरकार अब प्रदेश को औद्योगिक मानचित्र पर सुदृढ़ करने की दिशा में नई पहल कर रही है। हाल ही में सरकार की ओर से आइएमसी प्रोजेक्ट (Haryana IMC Project) को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट से हरियाणा के हिसार जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। खबर में जानिए इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से-


स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क पर छूट
बता दें कि हिसार एयरपोर्ट के पास विकसित हो रही आइएमसी यानी की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट (Integrated Manufacturing Project) इस परिवर्तन का सशक्त आधार बनती नजर आ रही है। प्रदेश सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को गति देने के लिए जमीन ट्रांसफर प्रोसेस में स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क छूट भी दे दी है। यानी की अब यह प्रोजेक्ट कागजों से निकलकर जमीन पर आकार लेने को तैयार है।

कितने एकड़ में विकसित होगा आइएमसी प्रोजेक्ट
आइएमसी प्रोजेक्ट (IMC Project) तकरीबन 2,988 एकड़ विस्तृत भूभाग में विकसित किए जाने का प्लान है। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (National Highway-9) से कनेक्ट हुआ यह इलाका, प्रस्तावित एविएशन हब के पास स्थित होकर आर्थिक दृष्टि से बेहद जरूरी बन जाता है। अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कारिडोर के तहत विकसित यह क्लस्टर हिसार को राष्ट्रीय औद्योगिक ताने-बाने में केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

बहुआयामी औद्योगिक नीतियों को मिली स्वीकृति
बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से बहुआयामी औद्योगिक नीतियों (multidimensional industrial policies) को स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में अहम पहल की है। इन बहुआयामी औद्योगिक नीतियों में इलेक्ट्रानिक सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग, खिलौना एवं खेल उपकरण निर्माण, ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग, फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस निर्माण, आइटी-एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ ही ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स जैसी नितीयों को शामिल किया गया है।

जानिए क्या है राज्य सरकार का प्रस्तावित मास्टर प्लान
जानकारी के लिए बता दें कि प्रस्तावित मास्टर प्लान (Proposed Master Plan) के मुताबिक तकरीबन 61 प्रतिशत भूमि औद्योगिक एवं लाजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए रिजर्व की गई है और इस संतुलित दृष्टिकोण के तहत एयरोस्पेस एवं रक्षा, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, परिधान इंडस्ट्री तथा लाजिस्टिक्स जैसे इलाकों को शामिल किया गया है।
बता दे कि हिसार में ये इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर प्रोजेक्ट (Integrated Manufacturing Cluster Project) विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। निगमायुक्त एवं आइएमसी प्रोजेक्ट के सीईओ एयरपोर्ट और आइएमसी प्रोजेक्ट का संगम हिसार को वैश्विक व्यापार के नक्शे पर उतारेगा।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.