Home खबरें Guar Mandi Bhav : मंडियों में ग्वार, सरसों, नरमा के नए भाव...

Guar Mandi Bhav : मंडियों में ग्वार, सरसों, नरमा के नए भाव हुए जारी, जानिए ताजा मंडी भाव

0
6
Guar Mandi Bhav : मंडियों में ग्वार, सरसों, नरमा के नए भाव हुए जारी, जानिए ताजा मंडी भाव

Guar Mandi Bhav : 20 मई को मंडी में फसलों के दामों में तेजी देखने को मिली है। वहीं राजस्थान और हरियाणा की मंडियों में अच्छे दामों में फसले बिक रही है। मंडियों में रोजना अच्छी-खासी फसलों की आवाक हो रही है। जिससे पिछले कई दिनों से मंडियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। अगर आप भी आज के मंडियों में फसलों के दाम जानना चाहते हैं। तो चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं।

जानिए आज के इन फसलों के रेट

20 मई के दिन नरमा का भाव 6,000 से 9,000 रुपये प्रति क्विंटल और कपास का भाव 6,000 से 7,450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही है। वहीं ग्वार 4000-5400 रुपये प्रति क्विंटल,सरसों 5000-7250 रुपये प्रति क्विंटल,चना 4500-5230 रुपये प्रति क्विंटल,मूंग 4000-5050 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिक रहे हैं। अगर गेहूं के भाव की बात करे तो यह 2000-2515 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा है। वहीं अगर, जौ की बात करे तो जौ 1500-2211 रुपये प्रति क्विंटल,बाजरी 1800-2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिक रही है।

आदमपुर मंडी के ये रहे भाव

आदमपुर मंडी में सरसों 7399 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि 41 लैब की सरसों के भाव 7550 से 7575 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मंडी में नरमा 8000 से 9000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा। ग्वार के दाम 4971 से 5561 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

ऐलनाबाद मंडी के भाव

ऐलनाबाद मंडी में नरमा 7900 से 8700 रुपए प्रति क्विंटल बिका। नई सरसों के भाव 6800 से 7503 रुपए प्रति क्विंटल रहे। ग्वार 4500 से 5475 रुपए, चना 5300 से 5534 रुपए और अरंडी 5800 से 6240 रुपए प्रति क्विंटल और तारामीरा के भाव 5000 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

सिवानी मंडी के भाव

सिवानी मंडी में ग्वार 5580 रुपए प्रति क्विंटल बिका। चना 5625 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मूंग चमकी 4000 से 6500 रुपए और मोठ 4600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। सिवानी मंडी में नमी वाली सरसों 6850 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। वहीं 41 लैब सरसों के भाव 7550 से 7575 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here