| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / खबरें

Donald Trump की बेटी Ivanka Trump को जान से मारने की धमकी, अमेरिका में हड़कंप

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Ivanka Trump को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Ivanka Trump को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस मामले के सामने आने के बाद ट्रंप परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी का संबंध ईरान समर्थित नेटवर्क और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार धमकी भरे संदेश साझा कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने इवांका ट्रंप की लोकेशन और निजी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाने की भी कोशिश की।

Read More: ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों की पिटाई मामला: अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए पूरा अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी जांच एजेंसियों को इस साजिश के पीछे 2020 में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की आशंका है। गौरतलब है कि जनवरी 2020 में अमेरिका ने बगदाद एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी Qasem Soleimani को मार गिराया था। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस ऑपरेशन को मंजूरी दी थी। इसके बाद से ही अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी को तुर्किये में हिरासत में लिया गया और बाद में अमेरिकी एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या इस साजिश में और लोग भी शामिल थे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मामले की जांच आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के एंगल से भी की जा रही है।

इस घटना के बाद अमेरिका में राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप परिवार लगातार कट्टरपंथी संगठनों और ईरान समर्थित समूहों के निशाने पर रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञों ने इसे अमेरिका-ईरान तनाव का नया संकेत बताया है।

Read More: कैथल में नकली एनसीईआरटी पुस्तकों का बड़ा खुलासा, नवीन बुक डिपो संचालक गिरफ्तार

हालांकि अभी तक अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें