| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

पूंडरी। डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल ढांड में ब्रह्माकुमारी दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदी अंजना ने विद्यार्थियों को नशे के...

ads1 - 303*387
डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
पूंडरी। डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल ढांड में ब्रह्माकुमारी दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदी अंजना ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया। दीदी अंजना ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। बच्चों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं संस्कारवान जीवन जीने का संकल्प लिया।

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सूबे सिंह एवं प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने ब्रह्माकुमारी दीदी अंजना का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधन ने दीदी अंजना का हृदय से आभार व्यक्त किया।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें