| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

गांव पीड़ल में 24 अगस्त को होगा प्रशासन का रात्रि प्रवास कार्यक्रम

डीसी अपराजिता सुनेंगी ग्रामीणों की समस्याएंकैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रि प्रवास कार्यक्रम आयोजित...

ads1 - 303*387
गांव पीड़ल में 24 अगस्त को होगा प्रशासन का रात्रि प्रवास कार्यक्रम

डीसी अपराजिता सुनेंगी ग्रामीणों की समस्याएं

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रि प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 24 अगस्त को गुहला ब्लॉक के गांव पीड़ल में रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता डीसी अपराजिता करेंगी।
एडीसी सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा। सभी विभाग अपने अपने स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाएंगे। सभी विभागाध्यक्षों को शिविर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिविर के दौरान ग्रामीणों की शिकायतों को सुना जाएगा और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 25 अगस्त को

डीसी अपराजिता ने बताया कि  जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 25 अगस्त यानी मंगलवार को सुबह 9:30 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित होगी।  इस बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं वे निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें