| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति देकर वैदिक परंपरा के प्रति की आस्था व्यक्त

नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक सी.सै. विद्यालय, नारायणगढ़ में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत श्रावणी उपाकर्म पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।...

ads1 - 303*387
विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति देकर वैदिक परंपरा के प्रति की आस्था व्यक्त

नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक सी.सै. विद्यालय, नारायणगढ़ में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत श्रावणी उपाकर्म पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर धर्मपाल शास्त्री के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुति देकर वैदिक परंपरा एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
प्रधानाचार्य डॉ. आर. पी. राठी ने कहा कि श्रावणी उपाकर्म पर्व में वेदों के श्रवण एवं मनन का विशेष महत्व है। यज्ञ को विश्व का सर्वश्रेष्ठ कर्म बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को आर्य समाज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। श्रावणी पर्व उन महान ऋषियों को समर्पित है, जिन्होंने मानव मात्र के कल्याण के लिए वेदों जैसी उन्नत ज्ञान एवं चिंतन की धरोहर को सुरक्षित रखा।
उन्होंने विद्यार्थियों को वैदिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें