कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विश्व शांति धाम सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी बीके सरोज बहन ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा एवं कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल को राखी बांधी। उन्होंने दोनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने ब्रह्माकुमारी बीके सरोज बहन का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक ही नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करता है।
कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने भी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का भारतीय संस्कृति में पर्वों का विशेष महत्व है और ये पर्व हमें अपने संस्कारों एवं मानवीय मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।
बीके सरोज बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी से जीवन में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बहन प्रियंका एवं सरदार हरबंस सिंह ओजला भी उपस्थित रहे।

.webp)
.webp)


Leave a Reply