पिहोवा/ श्रावण मास की समाप्ति के उपलक्ष्य में संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में विशाल भंडारा हुआ। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी व महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में हुए भंडारे में सैकड़ों साधु महात्माओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा श्रावण मास के दौरान पूरा महीना मंदिर में 11 हजार बेलपत्र पूजन, पार्थिव शिवलिंग पूजन भस्माभिषेक, रुद्राभिषेक, 12 ज्योतिर्लिंग स्थापना सहित कई प्रकार के पूजन अनुष्ठान हुए। उन्होंने कहा कि ऐसी पूजा पद्धति की शैली दक्षिण भारत में ही प्रचलित थी। लेकिन संगमेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को यहां इस परंपरागत पूजा पद्धति से अवगत कराया ताकि वे अपनी परंपराओं को जान सकें। महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि रक्षाबंधन पर इस बार खास संयोग है। रामायण महाभारत काल से ऐसा समय भी आया जब युद्ध के समय पत्नी ने अपने पति के युद्ध में जाने से पूर्व उसे भी रक्षा सूत्र बांधा। सर्वप्रथम माता लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधकर इस पर्व की शुरुआत की थी। संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि श्रावण समाप्ति पर बाबा अमरनाथ बर्फानी के तर्ज पर बर्फ से शिवलिंग बनाया गया। बर्फ से कलाकारों ने बाबा बर्फानी का स्वरूप बनाया। जो श्रद्धालुओं के लिए पूरा दिन आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने श्रावण मास में सहयोग देने के लिए सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमहंत बंसी पुरी, महंत भीम पुरी, महंत धीरज पुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, चमन गिरी, महंत तरणदास, महंत महावीर दास, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, महामंत्री गुलशन शर्मा, हन्नु चक्रपाणी, भूषण गौतम, पूर्व सरपंच सुच्चा सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सोमा राम, सतनाम सिंह पूर्व सरपंच, ईशमा राम, बलजिंदर बिल्ला अरूणाय, डॉ. सुमेर, लक्खा साहू, विकल चौबे सरपंच धनीरामपुरा व रवि जिंदल सहित सैंकड़ों संत महात्मा और बाबा श्रवण नाथ स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
श्रावण मास के दौरान दक्षिण भारतीय शैली की प्राचीन पूजा पद्धति से संगमेश्वर महादेव मंदिर ने श्रद्धालुओं को कराया अवगत: महंत रविंद्र पुरी
पिहोवा/ श्रावण मास की समाप्ति के उपलक्ष्य में संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में विशाल भंडारा हुआ। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी व महंत...


.webp)
.webp)
Leave a Reply