Gulzar Singh Suicide Case में FIR दर्ज करने और Punjab Finance Minister को बर्खास्त करने की मांग
चंडीगढ़। पंजाब में Finance Minister Harpal Singh Cheema के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धीरबा के दलित गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में हरपाल चीमा पर कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी और मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरपाल चीमा का पुतला भी जलाया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन के माध्यम से पंजाब के Director General of Police (DGP) को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में वित्त मंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।
कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि धीरबा निवासी गुलजार सिंह को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उनके कथित सहयोगियों की ओर से धमकाया और अपमानित किया गया था, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
ज्ञापन में कहा गया कि पंजाब पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, लेकिन उसमें हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि गुलजार सिंह ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में हरपाल चीमा को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।



कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि गुलजार सिंह ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में हरपाल सिंह चीमा को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है, तो FIR में उनका नाम क्यों नहीं है और उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है।
ज्ञापन में DGP से मांग की गई कि मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत हरपाल चीमा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस ने आशंका जताई कि मंत्री अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल गुलजार सिंह के परिवार पर दबाव बनाने या समझौते के लिए मजबूर करने में कर सकते हैं।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार सरकार की ओर से परिवार की इच्छा के विरुद्ध कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस की जिम्मेदारी है कि निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए गुलजार सिंह और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।
.webp)
.webp)


Leave a Reply