| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

Hindi Diwas पर Kurukshetra University में State Level Poetry Competition

14 सितंबर को होगा आयोजन, विजेता को ₹5100 और पांच प्रतिभागियों को मिलेंगे Consolation Prizes कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में Hindi Diwas के अवसर पर हिंदी विभाग और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान...

ads1 - 303*387
Hindi Diwas पर Kurukshetra University में State Level Poetry Competition

14 सितंबर को होगा आयोजन, विजेता को ₹5100 और पांच प्रतिभागियों को मिलेंगे Consolation Prizes

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में Hindi Diwas के अवसर पर हिंदी विभाग और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में State Level Poetry Competition का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 14 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में होगी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों और विभागों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागी हिंदी और देशभक्ति पर आधारित कविताओं का प्रभावशाली कविता-पाठ प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला होंगे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया निभा रहे हैं।

प्रो. विवेक चावला ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, साहित्यिक और भावनात्मक विरासत की सशक्त अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि Hindi Diwas पर होने वाली यह State Level Competition विद्यार्थियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी Creative Expression, Poetry Skills और Stage Performance को निखारने का अवसर देगी।

विजेता को ₹5100 का पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5100, द्वितीय पुरस्कार ₹3100 और तृतीय पुरस्कार ₹2100 दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए ₹1100 के पांच Consolation Prizes भी दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता के लिए ये होंगे Rules

प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रत्येक संस्थान या विभाग से अधिकतम दो विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रस्तुत की जाने वाली कविता का विषय ‘हिंदी एवं देशभक्ति’ पर आधारित होना अनिवार्य होगा।

प्रत्येक प्रतिभागी को कविता-पाठ के लिए न्यूनतम चार और अधिकतम छह मिनट का समय दिया जाएगा। कविता-पाठ के दौरान पुस्तक या किसी अन्य पाठ्य-सामग्री को देखकर वाचन करने की अनुमति नहीं होगी।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का Evaluation कविता की विषय-वस्तु, काव्य प्रस्तुति, भाषा-शैली, उच्चारण, भावाभिव्यक्ति और मंचीय प्रस्तुति सहित विभिन्न मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें