| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

अरुणाय मंदिर की सड़क हुई Four-Lane, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत

बस स्टॉप से संत निवास तक सड़क की चौड़ाई दो-दो मीटर बढ़ी, मंदिर मार्ग के डिवाइडर पर लगेंगी Street Lights पिहोवा। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर...

ads1 - 303*387
अरुणाय मंदिर की सड़क हुई Four-Lane, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत

बस स्टॉप से संत निवास तक सड़क की चौड़ाई दो-दो मीटर बढ़ी, मंदिर मार्ग के डिवाइडर पर लगेंगी Street Lights

पिहोवा। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। श्रावण मास और महाशिवरात्रि मेले के दौरान मंदिर मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से की गई सड़क को फोरलेन करने की घोषणा अब पूरी हो गई है। मंदिर मार्ग को फोरलेन करने का काम तेजी से पूरा किया गया है।

मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंदिर में पहली बार आगमन के दौरान श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी और मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी ने सड़क चौड़ी करने की मांग उनके समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को पूरा करने की घोषणा की थी।

इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से सड़क को फोरलेन करने का काम 24 अप्रैल को शुरू किया गया था, जो अब पूरा हो गया है। गांव के बस स्टॉप से संत निवास तक सड़क की चौड़ाई दो-दो मीटर बढ़ाई गई है, जबकि संत निवास से मुख्य मंदिर तक के मार्ग को फोरलेन किया गया है।

भूषण गौतम ने बताया कि मुख्य मंदिर तक फोरलेन सड़क के बीच बने डिवाइडर पर Street Lights भी लगाई जाएंगी। इन लाइटों की निर्माण सामग्री मंदिर परिसर में पहुंच चुकी है और ये भी इसी परियोजना का हिस्सा हैं।

उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और संबंधित कार्यों पर प्रदेश सरकार की ओर से करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन का मानना है कि सड़क के फोरलेन होने से श्रावण मास और महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जाम से काफी राहत मिलेगी।

भूषण गौतम ने बताया कि छज्जुपुर रोड से बाईपास एनएच-152 तक जाने वाले राजबाहे के किनारे पक्की सड़क बनाने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है। इस मार्ग को निकासी रास्ते के रूप में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है।

मंदिर प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण की सौगात के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें