नारायणगढ़। पब्लिक विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य आर.पी. राठी की अध्यक्षता में हिन्दी विभाग के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद उन्हें पौधा पात्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, संगीत, गीत, नृत्य और लघु नाटिका की प्रस्तुतियों के माध्यम से हिन्दी भाषा के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने हिन्दी के प्रति अपने जुड़ाव और गौरव की भावना को प्रस्तुत किया।
हिन्दी सप्ताह में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
विद्यालय के हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी दिवस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कविता वाचन, श्रुतलेखन, प्रश्नोत्तरी, भाषण, निबंध, नारा लेखन, गीत और पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।

इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से हिन्दी भाषा के प्रति अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति की।
हिन्दी के सम्मान का दिया संदेश
प्रधानाचार्य आर.पी. राठी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है। विद्यालय में हिन्दी सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा के प्रति निष्ठा और प्रेम की भावना विकसित करना है।
उन्होंने हिन्दी को राजभाषा और राष्ट्रभाषा के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हिन्दी भाषा का सम्मान करना चाहिए।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
.webp)
.webp)


Leave a Reply