| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

KU Mass Communication Students ने किया University Printing Press का शैक्षणिक भ्रमण

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एमए जनसंचार प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सोमवार को KU University Printing Press का शैक्षणिक भ्रमण किया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन और संस्थान...

ads1 - 303*387
KU Mass Communication Students ने किया University Printing Press का शैक्षणिक भ्रमण

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एमए जनसंचार प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सोमवार को KU University Printing Press का शैक्षणिक भ्रमण किया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन और संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा के सानिध्य में आयोजित भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को Printing Press की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी देना था।

यूनिवर्सिटी प्रिंटिंग प्रेस के मैनेजर एवं इंचार्ज रामेश्वर सैनी ने विद्यार्थियों को विभिन्न Printing Machines और उनकी तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले वुडब्लॉक प्रेस, गुटेनबर्ग प्रेस, हैंड प्रेस, स्टैनहोप प्रेस, सिलेंडर प्रेस, रोटरी प्रेस, लेटर प्रेस, लिनोटाइप मशीन और मोनोटाइप प्रेस मशीनों का प्रयोग किया जाता था।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में Digital Printing Press का इस्तेमाल बढ़ा है। इनमें हाई स्पीड इंकजेट प्रेस, ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस, वेब ऑफसेट प्रेस, शीट फेड ऑफसेट प्रेस, लेमिनेशन प्रिंटिंग मशीन, यूवी प्रिंटिंग मशीन और ऑटोमेटिक पेपर कटिंग मशीन जैसी आधुनिक मशीनें शामिल हैं। इन तकनीकों से कम समय में अधिक काम करना संभव हुआ है।

मीडिया विद्यार्थियों के लिए Printing Press की जानकारी जरूरी

रामेश्वर सैनी ने कहा कि Printing Press के अभाव में किसी भी Industry की प्रगति की कल्पना करना कठिन है। Printing Industry ने मानव सभ्यता के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में सूचनाओं के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में Printing Industry में रोजगार की भी व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार Printing Press स्थापित करने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए सब्सिडी भी उपलब्ध कराती है। ऐसे में मीडिया के विद्यार्थियों के लिए Printing Press की गहन जानकारी जरूरी है।

शैक्षणिक भ्रमण से Practical Knowledge बढ़ता है: प्रो. बिंदु शर्मा

संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिलता है। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक समझ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के तकनीकी पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने और अपने ज्ञान को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

भ्रमण का नेतृत्व कर रहे संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से सीखने के लिए शैक्षणिक भ्रमण प्रभावी माध्यम है। पत्रकारिता के इतिहास में प्रेस और Printing का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए विद्यार्थियों के लिए इसकी प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जनता तक सूचनाएं पहुंचाने में Printing Industry का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और बदलते समय के साथ इसकी भूमिका आगे भी बनी रहेगी।

इस अवसर पर प्रिंटिंग प्रेस से विनोद कुमार, दीपक मिश्रा, सतीश, विक्की, अभिषेक, प्रवीन कुमार एवं सुभम तथा विद्यार्थी प्रियंका, गुरुप्रित, वंदना, रिया सिंह, लवलीन कौर, नैंसी, अमृता मिश्रा, राहुल, करण वर्मा, मनीषा, रिप्ती और सरस्वती सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें