| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

Vaman Dwadashi Mela 2026: 23 सितंबर को कुरुक्षेत्र में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जानें पूरा Route

कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से वामन द्वादशी मेला 2026 का आयोजन 23 सितंबर को किया जाएगा।...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">Vaman Dwadashi Mela 2026:</span> 23 सितंबर को कुरुक्षेत्र में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जानें पूरा Route

कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से वामन द्वादशी मेला 2026 का आयोजन 23 सितंबर को किया जाएगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, परम पूज्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज और श्री महंत बंसी पुरी के सानिध्य में भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा और प्रधान यशेंद्र शर्मा ने रेणुका सदन में कॉलेजियम सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए मेले की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक का संचालन सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने किया।

दुखभंजन महादेव मंदिर से शुरू होगी शोभायात्रा

भगवान वामन की शोभायात्रा 23 सितंबर को शाम 3 बजे दुखभंजन महादेव मंदिर से शुरू होगी। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक धार्मिक झांकियां और बैंड-बाजे शामिल होंगे। शहर के प्रमुख बाजारों और चौकों से गुजरते हुए शोभायात्रा शाम 5 बजे सन्निहित सरोवर पहुंचेगी।

शोभायात्रा का मार्ग रेलवे रोड, गीता स्कूल, आर्य समाज मार्केट, अंबेडकर चौक, पालिका बाजार, सीकरी चौक, नया बाजार, कच्चा घेर, आहलूवालिया चौक और गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक रहेगा।

सन्निहित सरोवर पहुंचने के बाद ठाकुर जी को नौका विहार कराया जाएगा। इसके बाद हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या के बाद तीर्थ आरती की जाएगी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

फूल बरसाकर होगा शोभायात्रा का स्वागत

मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा ने बताया कि शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। 23 सितंबर को सुबह 9 बजे तीर्थ पूजन होगा।

इसके अलावा सुबह 11 बजे जिला खेल विभाग, हरियाणा के सौजन्य से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सभा की ओर से नकद राशि प्रदान की जाएगी।

मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए कॉलेजियम की बैठक में सदस्यों की विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें