| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

तितरम में नशा तस्कर के मकान पर चला पीला पंजा

8 नशा तस्करी के मामलों में आरोपी अनिल के अवैध मकान को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त किया, भारी पुलिस बल रहा तैनात कैथल | गांव तितरम में नशा तस्करी के खिलाफ जिला प्रशासन ने...

ads1 - 303*387
तितरम में नशा तस्कर के मकान पर चला पीला पंजा

8 नशा तस्करी के मामलों में आरोपी अनिल के अवैध मकान को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त किया, भारी पुलिस बल रहा तैनात

कैथल | गांव तितरम में नशा तस्करी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल के अवैध रूप से निर्मित मकान को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई जिला प्रशासन और थाना तितरम पुलिस की संयुक्त टीम ने की। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार, आरोपी अनिल के खिलाफ जिला कैथल में नशा तस्करी से संबंधित करीब 8 मामले दर्ज हैं। हरियाणा सरकार के निर्देशों पर अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने मकान को अवैध निर्माण के रूप में चिन्हित करते हुए आरोपी को नियमानुसार नोटिस जारी किया था। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से जेसीबी मशीन की सहायता से मकान को ध्वस्त कर दिया।

पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं ईओ नगर परिषद कैथल संदीप सोलंकी की निगरानी में संपन्न हुई। मौके पर थाना तितरम प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें