10 अप्रैल 2027 को होगी परीक्षा, पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
पंचकूला। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए समानांतर प्रवेश परीक्षा 2027 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के आवेदन समय पर करवाएं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन और पात्र अभ्यर्थियों के पंजीकरण के संबंध में नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश परीक्षा से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक सूचना का अवलोकन करें।
यहां से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
कक्षा 9वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं कक्षा 11वीं के लिए अलग ऑनलाइन आवेदन लिंक उपलब्ध कराया गया है।
कक्षा 9वीं: [ऑनलाइन आवेदन करें](https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9)
कक्षा 11वीं: [ऑनलाइन आवेदन करें ( https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 )
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
प्रवेश परीक्षा की तिथि: 10 अप्रैल 2027
प्रवेश: कक्षा 9वीं एवं 11वीं, शैक्षणिक सत्र 2027-28
.webp)
.webp)


Leave a Reply